Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़ों की Mercedes छोड़ 'टैक्सी' में सफर करने को मजबूर गोविंदा? वीडियो देख लोग बोले- 'ये कैसा डाउनफॉल है!

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

    एक्टर गोविंदा (Govinda) हाल ही में आगरा एयरपोर्ट पर एक साधारण टैक्सी में सफर करते दिखे, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग इसे उनका 'डाउन ...और पढ़ें

    Taxi में सफर करने को मजबूर हुए गोविंदा?

    Taxi में सफर करने को मजबूर हुए गोविंदा?

    HighLights

    1. गोविंदा आगरा एयरपोर्ट पर साधारण हुंडई ऑरा टैक्सी में दिखे।

    2. सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे 'डाउनफॉल' कहकर ट्रोल किया।

    3. कुछ यूजर्स ने एयरपोर्ट पर निजी गाड़ी प्रतिबंध का कारण बताया।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा (Govinda) पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसी बीच अब गोविंदा के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि लोग भी हैरान रह गए।

    जो हीरो कभी लाखों और करोड़ों की गाड़ियों में घूमता था, उसके साथ कुछ ऐसा होगा, ये किसी ने सोचा नहीं था। क्या है ये पूरी खबर, आइए आपको बताते हैं...

    टैक्सी में सफर करते दिखे गोविंदा

    अब गोविंदा इन दिनों भले ही कम फिल्मों में काम कर रहे हों, लेकिन हां वो इवेंट्स और कार्यक्रमों का हिस्सा जरूर बन रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि गोविंदा एयरपोर्ट पर बाहर आते हैं। उनका स्वागत किया जाता है।

     

    इसके बाद वो एक साधारण सी गाड़ी में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है। वहीं जिस कार में गोविंदा बैठ रहे हैं उस पर पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ था। इसके बाद लोगों ने इस पर कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि कभी मर्सिडीज, BMW जैसी लग्जरी गाड़ियों में सफर करने वाले गोविंदा आज इतनी सस्ती गाड़ी में सफर कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स?

    हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि एयरपोर्ट पर पर्सनल गाड़ियों की एंट्री नहीं होती है, ऐसे में गोविंदा को ये कार लेने आई। Hyundai Aura taxi गाड़ी में गोविंदा को बैठा देख कई यूजर्स ने इस पर कहा है कि, ये कैसा डाउनफॉल है इनका। एक यूजर ने लिखा कि, ऑडी-मर्सडीज से सफर करने वाले आज इतनी सस्ती कार में बैठने को मजबूर हैं। ऐसे कई यूजर्स ने जिन्होंने इस पर रिएक्ट किया है।

    खबरें और भी

    govindaa

    हालांकि ये क्लिअर नहीं हुआ है कि गोविंदा आगरा किस वजह से गए थे। ये उनका कोई पर्सनल काम था या फिर वो अपनी शूट या इवेंट के चलते आए थे।

    हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद से अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि इसमें ट्रोल करने की कोई जरूरत थी ही नहीं, पर सोशल मीडिया पर यूजर्स भला किसकी सुनते हैं।