विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरी शादी करने वाले थे Govinda?, सुनीता आहूजा के एक फोन कॉल से मची सनसनी

Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:14 PM (IST)

सुनीता आहूजा की हाल ही में एक एक्ट्रेस के साथ फोन कॉल पर हुई बातचीत वायरल हो रही है, जिसमें ...और पढ़ें

सुनीता आहूजा का गोविंदा को लेकर वायरल हुआ फोन कॉल/ फोटो- Instagram

सुनीता आहूजा का गोविंदा को लेकर वायरल हुआ फोन कॉल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सुनीता आहूजा के फोन कॉल ने मचाई सनसनी

  2. गोविंदा की दूसरी शादी की प्लानिंग का खोला चिट्ठा

  3. सुनीता ने बताया क्यों लिया तलाक का केस वापस?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुनीता ने पति गोविंदा पर उनकी को-स्टार संग अफेयर का आरोप लगाते हुए पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

उन्होंने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक को लेकर केस भी दायर किया था, लेकिन बीते दिन वह अपना केस वापस लेने के लिए बेटे यशवर्धन के साथ अदालत में पहुंची थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि कपल के बीच सबकुछ ऑल इज वेल हो गया है। हालांकि, अब सुनीता आहूजा ने गोविंदा की दूसरी शादी की प्लानिंग को लेकर फोन पर बातों ही बातों में ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।

सुनीता ने इस एक्ट्रेस को बताई फोन पर सच्चाई

सुनीता आहूजा और राखी सावंत के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो एंटरटेनमेंट पोर्टल टेली चक्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में राखी सुनीता को फोन मिलाती हैं और पूछती हैं कि वह अभी कैसी हैं, जिसके जवाब में गोविंदा की पत्नी बुझी आवाज में कहती हैं कि मैं ठीक हूं।"

जिसके बाद राखी सावंत उन्हें बिना गोविंदा का नाम लिए बोलती हैं कि आपने जो किया अच्छा किया। जिसके बाद सामने से सुनीता फोन पर कहती हैं, "मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए, तुम्हें सब कहानी मालूम है। तुझे बोलना चाहिए, पूनम पांडे और बाकी सब।"

_ - 2026-08-20T221211.337

सुनीता ने कहा- 'उससे दूसरी शादी करने वाला था'?

राखी ये बात सुनकर राखी कहावत बोलती हैं कि मैंने बोला है घर की दाल चावल अच्छा होता है, बाहर का चिकन टिक्के का कोई फायदा नहीं है, जिसके बाद सामने से सुनीता जवाब में कहती हैं, "चिकन टिक्का भी अच्छा होता है,तूने देखा ना वो जो एयरपोर्ट पर उसको ले गया। मैं 5 से 6 साल से चुप थी, अब तू उसको मेरी जगह देगा, होटलों से मुझे फोन आ रहा है, हर कोई मुझे कॉल कर रहा है। सोच एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा।"

राखी से बात करते हुए सुनीता ने आगे कहा, "मैंने कल वो केस वापस ले लिया, क्योंकि वह शादी करने के प्लान में थे। इसलिए मैंने वह जाकर वापस ले लिया।"

आपको बता दें कि सुनीता ने साल 2024 दिसंबर में गोविंदा के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का खुलासा करते हुए बताया था कि एक्टर किसी कोमल को डेट कर रहे हैं। खुद गोविंदा बीते दिनों कोमल रानी स्वर्णकर के साथ स्पॉट हुए थे।