विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिल पर पत्थर रखना पड़ता है,' Govinda के अफेयर लिंक-अप पर पत्नी सुनीता ने किया रिएक्ट, अब सताता है ये डर

Published: Wed, 29 Jan 2025 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2025 03:33 PM (IST)

दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) बेशक इस वक्त फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता ...और पढ़ें

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अभिनेता गोविंदा की पत्नी हैं सुनीता अहूजा
  2. अतीत में अफेयर को लेकर चर्चा में रहे एक्टर
  3. सुनीता ने गोविंदा को लेकर कही ये बड़ी बात

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के दिग्गज अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें गोविंदा (Govinda) का नाम जरूर शामिल होता है। उनकी रियल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही है। पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) से शादी के बाद भी अतीत में उनका नाम तमाम हसीनाओं के साथ जुड़ा रहा था। लेकिन सुनीता ने अपना पत्नी धर्म निभाते हुए पति का साथ दिया। 

अब इस मामले पर फिर से सुनीता ने खुलकर बात की है और बताया है कि उनको उस समय कैसा महसूस होता था। इसके अलावा मौजूदा समय में गोविंदा को लेकर उनको किस बात का डर सताता है। 

गोविंदा को लेकर क्या बोलीं सुनीता

ये पहला मौका नहीं है जब गोविंदा के पास्ट अफेयर को लेकर सुनीता अहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने एक बार फिर से इस मामले पर पूछे गए सवालों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है- 

ये भी पढ़ें- 'मैं भिखारी हूं और...', जब नवजात बच्ची की मौत से Govinda को पहुंचा था गहरा सदमा, झकझोर देगा दर्द भरा किस्सा

दिल पर पत्थर रखना पड़ता था, जब उनके अफेयर लिंक अप की खबरें सामने आती थीं। कभी किसी के साथ नाम जुड़ता तो कभी अन्य किसी के साथ। उस वक्त वह एक्टिंग में एक्टिव रहते थे और एक दिन में कई फिल्मों की शूटिंग बिजी रहा करते थे।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

तो उनके पास टाइम ही नहीं होता था कि मैं ये मान लूं कि उनके कहीं अफेयर चल रहे थे। अब वह 60 साल के हो गए हैं और एक्टिंग से दूर हैं, घर पर खाली रहते हैं। तो अब मुझे इस बात का डर सताता है कि कहीं कोई लिंक-अप फिर से न शुरू हो जाए। क्योंकि इस उम्र में लोगों का दिमाग घूमने लगता है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इस तरह से सुनीता अहूजा ने पति और सुपरस्टार गोविंदा को लेकर अपनी राय रखी है। गोविंदा और सुनीता की शादी को लगभग 38 साल हो गए हैं। दोनों ने बड़े ही खुशहाल तरीके से अपने दांपत्य जीवन की इस पारी को खेला है। 

बेटी के साथ ये काम शुरू करेंगी सुनीता 

गोविंदा की तरह उनकी बेटी टीना अहूजा भी फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत अजमा चुकी हैं। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने ये खुलासा किया है कि जल्द ही वह अपने बेटी टीना के साथ मिलकर एक पॉडकास्ट शुरू करने जा रही हैं, जिसके लिए दोनों मां बेटी फिलहाल तैयारियों में लगी हुई हैं। इसके अलावा गोविंदा का बेटा यशवर्धन अहूजा भी बहुत जल्द एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करते हुए नजर आने वाला है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ जूते और कपड़े रखने के लिए इस बॉलीवुड अभिनेता ने खरीदा 3 BHK फ्लैट, कहा- 'हर 6 महीने में करता है शिफ्ट'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।