Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने रणवीर सिंह की कांतारा कंट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट, बोलीं- 'साउथ वाले बहुत...'
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज से पहले IFFI में 'कांतारा' के एक सीन की नकल करने को लेकर विवादों में घिर गए थे। उन्होंने ऋषभ शेट्टी ...और पढ़ें
-1765382425350_m.webp)
सुनीता ने रणवीर सिंह की कंट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर (Dhurandhar) इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने लीड रोल निभाया है। फिल्म रिलीज के कुछ समय पहले से एक्टर काफी चर्चा में थे। मूवी को लेकर नहीं लेकिन किसी और वजह से। दरअसल सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ दिन पहले, गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया था जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ।
कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?
मामला तो इतना बढ़ गया कि लोग रणवीर की बहुत आलोचना करने लगे जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर माफी भी मांगनी पड़ी। रणवीर ने फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी के सामने, कांताराचैप्टर 1 के एक दृश्य की नकल करके विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने देवी चावुंडी को समर्पित एक सीन की नकल की जबकि ऋषभ ने उन्हें इसके लिए मना भी किया। उन्होंने दैव को फीमेल घोस्ट बताया था।
यह भी पढ़ें- क्या पाकिस्तान में हुई है धुरंधर की शूटिंग? इन देशों में फिल्मायी गई रणवीर सिंह की मूवी
-1765382979533.jpg)
सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट
अब इस विवाद पर सुनीता ने रिएक्ट किया है। प्रतिक्रिया देते हुए, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने जूम से कहा, "उसका इरादा ऐसा नहीं होगा, वो मस्ती बहुत करता है। साउथ वाले बहुत संवेदनशील होते हैं तो उनको खराब लग गया।"

बता दें कि रणवीर पहले ही विवाद के बाद, दैव की नकल से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांग चुके हैं। 2 दिसंबर को उन्होंने लिखा, "मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ के शानदार अभिनय को उजागर करना था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस विशेष दृश्य को उस तरह से करने में कितनी मेहनत लगती है, जिसके लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।"
खबरें और भी
पुलिस में दर्ज हुई थी शिकायत
रणवीर की नकल के बाद मामला बढ़ गया और हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने रणवीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि अभिनेता ने देवी चामुंडा का अपमानजनक तरीके से वर्णन करके उनका अपमान किया है।