Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आदमी है गाय थोड़ी...घूम फिरकर घर ही आता है, Govinda की फीमेल फॉलोइंग पर पत्नी सुनीता ने क्यों कहा ऐसा?

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 10:36 AM (GMT+05:30)

    90 दशक में गोविंदा (Govinda) की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हुआ करती थी। शायद यही वजह की उन्हें हीरो नंबर वन कहा जाता था। एक्ट्रेस उनके साथ फिल्म करने को त ...और पढ़ें

    अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा
    अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस के राजा बाबू थे गोविंदा
    2. एक्टर की पत्नी ने शेयर किया किस्सा
    3. गोविंदा की पत्नी का नाम है सुनीता

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 90 के दशक में गोविंदा का बॉलीवुड पर राज था। उस समय उनका स्टारडम काफी ज्यादा था और फीमेल फॉलोवर्स की संख्या भी काफी ज्यादा थी। लड़किया उनसे प्रेम करने लगी थीं। उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि एक एक्टर की पत्नी होने के लिए बहुत सिक्योरिटी की जरूरत होती है।

    सुनीता ने कहा मुझे फर्क नहीं पड़ता

    वहीं गोविंदा की इतनी फीमेल फॉलोइंग देखकर उनकी पत्नी को कैसा महसूस होता था इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की। टाइमआउट विद अंकित पॉडकास्ट में बात करते हुए सुनीता ने कहा कि हीरो की पत्नी होने के लिए आपको दिल पर इतना बड़ा पत्थर रखना पड़ेगा या फिर आप शादी ही मत करो हीरो से। सुनीता ने कहा कि गोविंदा की फीमेल फॉलोइंग से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो हर रात को घर आते थे।

    यह भी पढ़ें: Govinda के घर में नौकरानी बनकर रह रही थी मिनिस्टर की बेटी, पत्नी सुनीता ने बताया चौंकाने वाला किस्सा

    उन्होंने कहा, "मेरे को बहुत फर्क नहीं पड़ता। आपको अपने आप में बहुत कॉन्फिडेंट रहना पड़ता है। अभी वो आदमी है, आप ऐसा नहीं बोल सकते। वो आदमी है कोई गाय थोड़ी है। होता है, ठीक है ना घूम फिर के रात को घर ही आ जाता है।"

    पार्टनर थी बॉक्स-ऑफिस पर आखिरी सफल फिल्म

    गोविंदा ने भले ही 2019 से फिल्मों से दूरी बना ली हो,लेकिन एक समय ऐसा भी था जब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते थे। 80 और 90 के दशक में गोविंदा को बॉलीवुड के लीड एक्टर्स में गिना जाता था। हालांकि धीरे-धीरे ये उनकी पॉपुलैरिटी में गिरावट आती चली गई। साल 2007 में आई फिल्म पार्टनर बॉक्स ऑफिस पर उनकी आखिरी सफल फिल्म थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 10 साल तक बॉक्स ऑफिस के 'हीरो नं-1' बने रहे थे Govinda, फिल्मों की कमाई से मेकर्स हो गए थे अमीर