विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड को हुई एक्ट्रेस से ये शिकायत, कहा- 'कभी नहीं शेयर की एक्टिंग टिप्स...'

By Anand KashyapEdited By:
Published: Thu, 29 Jul 2021 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 01:19 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि आलिया भट्ट ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और आलिया भट्ट, तस्वीर- Instagram: akansharanjankapoor
बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और आलिया भट्ट, तस्वीर- Instagram: akansharanjankapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि आलिया भट्ट ने उन्हें कभी भी एक्टिंग की टिप्स नहीं दी। आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों को अक्सर साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। आकांक्षा रंजन ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत पिछले साल नेटफ्लिक्स की फिल्म गिल्टी से की थी।

फिल्म में आकांक्षा रंजन की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। आकांक्षा रंजन ने कहा है कि आलिया ने उन्हें कभी एक्टिंग टिप्स इसलिए नहीं दी क्योंकि उनका मानना है कि एक्टिंग बहुत 'सब्जेक्टिव' होती है और कलाकार आमतौर पर एक्टिंग नोट्स शेयर नहीं करते हैं।

आकांक्षा रंजन ने कहा, 'नहीं, आलिया से मुझे एक्टिंग की कोई टिप्स नहीं मिली। एक्टिंग बहुत सब्जेक्टिव है। एक कलाकार किसी सीन को दूसरे तरीके से करता वहीं दूसरा कलाकार उसको किसी ओर तरीके से करता है। ऐसा नहीं है कि दो कलाकार एक ही सीन को एक ही तरह से करेंगे। यह एक बहुत ही रिलेटिव बात है इसलिए मुझे नहीं लगता कि टिप्स लेना, नोट्स शेयर करना कुछ ऐसा है जो आमतौर पर एक्टर करते हैं'।

हालांकि आकांक्षा रंजन आलिया भट्ट को बेहद शानदार मानती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उस पर गर्व है। मुझे उनके ओर से लिए गए फैसलों और उनके ओर से चुनी गए रोल पर हमेशा गर्व होता है। उसने अपने लिए बहुत अच्छा किया है इसलिए मुझे पता है कि वह सही चुनाव कर रही है और हां, वह ऐसी ही आगे बढ़ती रहें'। आकांक्षा रंजन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट आज से समय में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।

उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्राह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और साउथ के सुपरस्टार नागाआर्जुन जैसे सुपरस्टारों के साथ नजर आने वाली हैं। इन दिनों आलिया भट्ट ‘आरआरआर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।