Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guneet Monga Wedding: सान्या मल्होत्रा के साथ गुनीत मोंगा ने शीला की जवानी पर किया डांस, कर रही हैं शादी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 06:17 PM (GMT+05:30)

    Guneet Monga Wedding फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा शादी कर रही है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें जमकर एन्जॉय करते हुए देखा ...और पढ़ें

    Guneet Monga Wedding: गुनीत मोंगा फिल्म निर्माता है।
    Guneet Monga Wedding: गुनीत मोंगा फिल्म निर्माता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Guneet Monga Wedding: फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा अपने ब्वॉयफ्रेंड सनी कपूर के साथ शादी करने जा रही हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी के पहले की हुईं रस्मों की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें सान्या मल्होत्रा के साथ शीला की जवानी पर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं गुनीत मोंगा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ की हैप्पी तस्वीरें भी पोस्ट की है।

    गुनीत मोंगा जल्द ब्वॉयफ्रेंड सनी कपूर के साथ शादी करने वाली हैं 

    फिल्म निर्माता और फिल्ममेकर गुनीत मोंगा जल्द ब्वॉयफ्रेंड सनी कपूर के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है। शादी के पहले दोनों ने संगीत और मेहंदी की रस्म निभाई है। यह रस्में गुनीत के घर पर शनिवार की रात हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है। सभी ट्रेडीशनल आउटफिट पहने काफी खुश नजर आ रहे थे।

    यह भी पढ़ें: Ram Gopal Verma ने फिर किया विवादित ट्वीट, कहा- एक्ट्रेस के कुत्ते से सीखा पैर चाटना

    सान्या मल्होत्रा और गुनीत मोंगा ने शीला की जवानी पर डांस किया

    तस्वीरों में सनी और गुनीत को ग्रीन कलर की आउटफिट पहने देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर खूबसूरत स्माइल है। वहीं गुनीत के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। दोनों फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर सान्या मल्होत्रा, सोना मोहपात्रा, शीबा चड्ढा, डायरेक्टर बेन रेखी और वासन बाला उपस्थित थे। सान्या मल्होत्रा और गुनीत मोंगा ने इस अवसर पर कटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर डांस किया। वहीं सोना महापात्रा ने रेशम का कुर्ता और नित खैर मंगा जैसे गाने भी गाए। गुनीत ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'बीती रात की तस्वीरें। शादी कर रही हूं। सगन और मेहंदी।'

    यह भी पढ़ें: Manoj Pahwa Interview: मिमी फिल्म में नजर आए मनोज पाहवा का दावा- अब बदल रही है मेरी छवि

    गुनीत मोंगा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    गुनीत मोंगा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इस पर नीना गुप्ता ने बधाई देते हुए लिखा है,'खूबसूरत।' एकता कपूर, नेहा धूपिया, रेणुका शहाणे, श्रेया धनवंतरी और मानव विज ने भी तस्वीरों पर कमेंट किया है। गुनीत मोंगा फिल्म निर्माता है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने पगलैट, द लंचबॉक्स, गैंग ऑफ वासेपुर, हरामखोर, दैट गर्ल इन येलो बूट्स और मानसून शूटआउट जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

    खबरें और भी