Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Dutt की बहन ललिता लाजमी का 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन, फैंस में शोक की लहर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 08:26 PM (GMT+05:30)

    Lalita Lajmi Death News ललिता आजमी का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह आर्ट से जुड़ी हुई थी। वहीं उनकी रुचि क्लासिकल डांस में भी थी। उनक ...और पढ़ें

    Lalita Lajmi Death News: ललिता लाजमी का निधन हो गया है।
    Lalita Lajmi Death News: ललिता लाजमी का निधन हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lalita Lajmi Death: दिवंगत अभिनेता और फिल्म निर्देशक गुरुदत्त की बहन ललिता लाजमी का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने दी है। उन्होंने आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर में स्पेशल अपीयरेंस भी किया था।

    ललिता लाजमी जी का निधन हो गया है

    जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने लिखा है, 'हमें आपको यह खबर बताते हुए काफी दुख महसूस कर रहे हैं कि ललिता लाजमी जी का निधन हो गया है। वह खुद से प्रेरित कलाकार थी। उनकी क्लासिकल डांस में बहुत रुचि थी। उन्होंने बहुत अच्छा जीवन जिया, उन्होंने बहुत काम किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' 

    यह भी पढ़ें: Hardik Pandya और नताशा स्टेनकोविक वैलेंटाइन डे के दिन लेंगे फेरे, उदयपुर के लिए हुए रवाना

    ललिता लाजमी के निधन पर दुख जताने वालों का तांता लग गया

    सोशल मीडिया पर इसके बाद ललिता लाजमी के निधन पर दुख जताने वालों का तांता लग गया। एक फैन ने लिखा है, 'वह बहुत ही अच्छी महिला थी और संवेदनशील अभिनेत्री थी। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' वहीं, एक अन्य ने लिखा है, 'मैं उनके एग्जीबिशन में 3 दिन पहले गया था। यह बहुत दुख भरी बात है।'

    यह भी पढ़ें: Suhana Khan का पार्टी में 'हॉट' अंदाज देख दीवाने हुए फैंस, कहा- यह लड़की हाथ से निकल गई

    ललिता लाजमी अपने भाई गुरु दत्त की सहायता नहीं कर पाई

    इसके पहले टाइम्स लिटफेस्ट में यासिर उस्मान ने अपनी किताब गुरुदत्त: एन अनफिनिश्ड स्टोरी पर बात की। उन्होंने बताया कि ललिता लाजमी को अभी भी इस बात का दुख है कि वह अपने भाई गुरु दत्त की सहायता नहीं कर पाई। यासिर ने कहा है, 'जब मैं इस किताब का लिए रिसर्च कर रहा था, उनकी बहन ने मुझे बताया कि वह अपने भाई को बचा नहीं पाई। वह मदद की गुहार लगा रहा था लेकिन वह उनसे बात नहीं कर रहा था। इसके चलते यह उनके जीवन का सबसे बड़ा दुख है।'  गुरु दत्त फिल्म अभिनेता थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती थी। उनकी फिल्में क्लासिक मानी जाती थी।

    खबरें और भी