Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar बनकर बदला राकेश बेदी का मिजाज, डायरेक्टर ने 'जमील जमाली' पर किया कमेंट, एक्टर ने दिया जवाब

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:44 PM (IST)

    धुरंधर फिल्म अभिनेता राकेश बेदी का नाम इस वक्त जमील जमाली के किरदार को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिस पर अब निर्देशक डेविड धवन ने कमेंट किया है। ...और पढ़ें

    राकेश बेदी और डेविड धवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    राकेश बेदी और डेविड धवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. चर्चा में अभिनेता राकेश बेदी का नाम

    2. निर्देशक डेविड धवन ने किया रिएक्ट

    3. इस मूवी में नजर आएंगे राकेश बेदी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर राकेश बेदी का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसकी वजह फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में उनकी दमदार एक्टिंग है। जमील जमाली के किरदार को लेकर वह छाए हुए हैं।

    इस बीच धुरंधर फ्रेंचाइज की सफलता के बाद राकेश के व्यवहार में क्या बदलाव आए हैं, उसको लेकर उनके अजीज दोस्त और निर्देशक डेविड धवन ने कमेंट किया है, जिस पर राकेश ने भी मजेदार रिप्लाई दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है। 

    डेविड ने किया राकेश पर कमेंट

    मौजूदा समय में डेविड धवन अपनी अकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में डेविड ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने राकेश बेदी को लेकर खुलकर बात की है और बताया है-

    यह भी पढ़ें- 'मैंने मना कर दिया था,' Dhurandhar डायरेक्टर की फिल्म 'जमील जमाली' ने की थी रिजेक्ट, बाद में ऐसे हुए राजी

    RAKESH BEDI (1)

    हमारी दोस्ती 50 साल पुरानी है। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया है। हमारी अक्सर बात होती रहती है, मैंने उनसे कहा, 50 साल पहले लोग तुम्हें पहचानते नहीं थे, अब जाकर वे तुम्हें पहचान रहे हैं।' वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और हमेशा से एक अच्छे एक्टर रहे हैं। धुरंधर की सफलता के बाद आप उनमें वह चमक और उनके चलने का अंदाज देख सकते हैं। वह मेरे क्लासमेट भी रहे हैं। FTII में हमारी एक साथ रैगिंग भी हुई थी।

    RAKESH BEDI (2)

    डेविड धवन के इस बयान पर राकेश बेदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा है- मेरे दोस्त डेविड मेरी चाल आज भी ऐसी है, जैसी हमेशा से थी।

    राकेश बेदी की अपकमिंग मूवी

    निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर 2 की अपार सफलता के दम पर राकेश बेदी के एक्टिंग करियर को एक नई उड़ान मिली है। इस फिल्म में जिस तरह से उन्होंने जमील जमाली की भूमिका को निभाया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। गौर किया जाए राकेश बेदी की आने वाली फिल्म की तरफ तो उसका नाम है जवानी तो इश्क होना है, जिसमें वह वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'किसकी जेब में है...', Dhurandhar 2 के लिए 1 करोड़ का बोनस मिलने की खबरों पर Rakesh Bedi ने तोड़ी चुप्पी