Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Deol Pre Wedding Function: करण-दिशा की हुई हल्दी और मेहंदी सेरेमनी, वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 07:30 PM (IST)

    Karan Deol Haldi Ceremony एक्टर करण देओल (Karan Deol) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 15 जून को करण की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई जिसका एक वीडियो ...और पढ़ें

    Karan Deol Haldi Ceremony, Photo Credit Instagram
    Karan Deol Haldi Ceremony, Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. रोका सेरेमनी के बाद करण देओल की हुई हल्दी सेरेमनी।
    2. धर्मेंद्र के जुहू वाले बंगले पर हो रही है सारी रस्में।
    3. 18 जून को शादी करेंगे करण और द्रिशा।

     ई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Haldi Ceremony: सनी देओल (Sunny Deol) के घर इन दिनों जश्न का माहौल है।  उनके बेटे और एक्टर करण देओल (Karan Deol) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोमवार को करण और द्रिशा आचार्य के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं आज 15 जून को करण की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    करण और द्रिशा की हल्दी सेरेमनी

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर तीन  वीडियो साझा किए है। एक वीडियो में करण देओल अपने दादा धर्मेंद्र के घर से निकलते नजर आ रहे है। इस दौरान वह अपनी गाड़ी में बैठे हुए है और येलो कलर का कुर्ता पहना है। इसी के साथ उन्होंने चेहरे पर चश्मा भी लगाया हुआ है। गाड़ी में करण मीडिया को देख मुस्कुराते नजर आए।

    द्रिशा का वीडियो भी आया सामने

    इसके अलावा  वरिंदर ने दूसरा वीडियो होने वाली दुल्हन द्रिशा का शेयर किया है, जो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठी हुई है। इस दौरान मीडिया को देख द्रिशा थोड़ा हैरान हो जाती है और अपने दोस्तों से बाते करने लगती है।

    धर्मेंद्र के बंगले में हो रही है सारी रस्में

    वहीं तीसरे वीडियो की बात करें तो यह वीडियो धर्मेंद्र के जुहू वाले बंगले का है, जहां बैंड बाजे वाले नजर आ रहे है। सभी ने इस दौरान येलो कलर का कुर्ता पहना हुआ है और जोर-शोर से ढोल बजाते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल की शादी के कार्यक्रम 16 से 18 जून तक होंगे।

    खबरें और भी

    करण की चाइल्डहुड फ्रेंड है द्रिशा

    करण देओल अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड द्रिशा अचार्या से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो द्रिशा और करण काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। द्रिशा मशहूर दिग्गज फिल्मकार बिमल रॉय की नातिन की बेटी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 जून को द्रिशा और करण की शादी होगी।