विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह बने 'इंटरटेनर ऑफ़ द ईयर', अवार्ड शो में उमड़ा बॉलीवुड

By Hirendra JEdited By:
Updated: Tue, 13 Mar 2018 09:54 AM (IST)

कुल मिलाकर यह शाम सितारों से सजी एक खूबसूरत शाम रही और तस्वीरें बता रही हैं कि सबने इन लम्हों को काफी इंजॉय भी किया!

रणवीर सिंह बने 'इंटरटेनर ऑफ़ द ईयर', अवार्ड शो में उमड़ा बॉलीवुड
रणवीर सिंह बने 'इंटरटेनर ऑफ़ द ईयर', अवार्ड शो में उमड़ा बॉलीवुड

मुंबई। रविवार को मुंबई में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे अपने पूरे टशन के साथ मौजूद नज़र आये। यह शाम ‘हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड्स’ की शाम थी जिसमें रेड कारपेट से लेकर मंच तक आपके फेवरेट सितारों का जलवा दिखा!

बता दें कि ‘हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड्स’ के दौरान रणवीर सिंह ने ‘इंटरटेनर ऑफ़ द ईयर’ का खिताब अपने नाम किया तो वहीं सदाबहार रेखा को ‘सिनेमेटिक आइकॉन ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड दिया गया। रेखा को यह अवार्ड रणवीर सिंह ने दिया।

यह भी पढ़ें: टॉप पर रही यह एक्ट्रेस ताउम्र रही अकेली, अब दिखती है ऐसी, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

जबकि इस मौके पर रणवीर सिंह भी ‘इंटरटेनर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड पाकर काफी खुश हुए और उन्होंने अपना यह अवार्ड श्रीदेवी को याद करते हुए उन्हें समर्पित कर दिया। 

रेड कारपेट की बात करें तो वहां कई सितारे कैमरे में कैद हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कुछ इस अंदाज़ में दिखीं। इस व्हाईट ड्रेस में वो काफी चार्मिंग लग रही हैं! 

‘हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड्स’ के लिए शाह रुख़ ख़ान भी अपनी वाइफ गौरी ख़ान के साथ पहुंचे थे! आप देख सकते हैं दोनों कितने खुश नज़र आ रहे हैं! 

करण जौहर से लेकर राज कुमार राव और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारे भी इस मौके पर अपने पूरे स्टाइल और टशन के साथ पहुंचे।

कृति सनोन, यूलिया वंतुर से लेकर कटरीना कैफ़ की बहन इज़ाबेल कैफ़ भी इस दौरान रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती दिखीं।

अवार्ड नाइट के दौरान सोनू के टीटू की स्वीटी यानी नुशरत भरुचा कुछ इस अंदाज़ में दिखीं!

आप देख सकते हैं श्वेता बच्चन ही नहीं मीरा राजपूत भी ‘हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड्स’ की इस शाम को और भी खुशगवार बनाने पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: देविका रानी समेत इन 7 अभिनेत्रियों का हमेशा कर्जदार रहेगा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

कुल मिलाकर यह शाम सितारों से सजी एक खूबसूरत शाम रही और तस्वीरें बता रही हैं कि सबने इन लम्हों को काफी इंजॉय भी किया!