Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hania Aamir-Badshah: अफेयर की खबरों के बीच पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर संग पार्टी करते दिखे बादशाह, फोटोज वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 06:10 PM (IST)

    Hania Aamir and Badshah Photos पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बॉलीवुड सिंगर बादशाह की कुछ दिन पहले फोटोज वायरल हुई थीं जिसके बाद उनके डेटिंग के कय ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बादशाह एक साथ पार्टी करते आए नजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बादशाह एक साथ पार्टी करते आए नजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. डेटिंग रूमर्स के बीच फिर साथ दिखे हानिया आमिर और बादशाह
    2. शॉपिंग के बाद पार्टी करते नजर आए हानिया और बादशाह
    3. हानिया आमिर और बादशाह ने ब्लैक में की ट्विनिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hania Aamir-Badshah New Photos: बॉलीवुड के मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह कुछ समय से डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। पहले उनका नाम अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ जोड़ा गया। मगर सिंगर ने इसे खारिज कर दिया। अब बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को एक बार फिर साथ मस्ती करते हुए देखा गया।

    हानिया आमिर ने बादशाह के साथ शेयर कीं फोटोज

    अफेयर की खबरों के बीच हानिया आमिर और बादशाह एक साथ पार्टी करते हुए नजर आए। 'मेरे हमसफर' एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में दोनों को एक साथ पार्टी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। फोटोज शेयर करते हुए हानिया ने कैप्शन में कॉफी की इमोजी लगाई है।

    Hania Aamir and Badshah

    यह भी पढ़ें- क्या Badshah को डेट कर रहीं पाक एक्ट्रेस Hania Aamir? एक साथ शॉपिंग करने गए दोनों की फोटोज वायरल, फैंस हैरान

    मस्ती करते हुए नजर आए हानिया और बादशाह

    पहली तस्वीर में हानिया सोलो पोज दे रही हैं। एक में उन्होंने फूड की झलक दिखाई तो वहीं एक फोटो में उन्होंने रेस्तरां से खूबसूरत व्यू दिखाया है। दो तस्वीरों में हानिया और बादशाह को साथ में पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में दोनों मस्ती कर रहे हैं। एक फोटो में हानिया और बादशाह के साथ कुछ और लोग भी दिख रहे हैं। तस्वीरों में हानिया को ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है, जबकि बादशाह प्रिंटेड ब्लैक शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hania Aamir 哈尼亚·阿米尔 (@haniaheheofficial)

    शॉपिंग डेट पर गए थे हानिया और बादशाह!

    हानिया आमिर और बादशाह की डेटिंग की अफवाहें उस वक्त उड़ीं, जब पाक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ हानिया ने कैप्शन में लिखा, "बच्चे शॉपिंग पर गए।" तस्वीरों में बादशाह और हानिया को कॉफी एन्जॉय करते हुए एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। दोनों ने ढेर सारी सेल्फी भी क्लिक कीं। तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की अटकलें लगने लगीं। 

    यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur संग डेटिंग पर Badshah ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'निराश करने के लिए Sorry'

    खबरें और भी