Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hansal Mehta की बेटी मुसीबत में, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मांगी मदद, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 03:31 PM (IST)

    Hansal Mehta Daughter फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की बेटी बाली में स्कूल ट्रिप के लिए गई थी। अब वह अपना ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड खो बैठी है। हंस ...और पढ़ें

    Hansal Mehta Daughter: हंसल मेहता फिल्म निर्देशक है।
    Hansal Mehta Daughter: हंसल मेहता फिल्म निर्देशक है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hansal Mehta Daughter: निर्देशक हंसल मेहता की बेटी स्कूल ट्रिप के लिए बाली गई हुई थी, जहां वह अपना ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड खो बैठी है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से सहायता की मांग की है। हंसल मेहता करीना कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं।

    हंसल मेहता की बेटी ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड खो बैठी है

    शुक्रवार को हंसल मेहता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी बेटी बाली में थी और उसे भारत वापिस आने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वह स्कूल ट्रिप पर गई थी। अब उन्होंने विदेश मंत्री से सहायता की गुहार लगाई है। इस बारे में हंसल मेहता लिखते है, 'मुझे तुरंत सहायता चाहिये। मेरी बेटी बाली में स्कूल ट्रिप पर गई थी, जहां वह अपना ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया का कार्ड खो बैठी है। उसे कल भारत वापस आना है अन्यथा वह वहां फंस जाएगी। डॉ जयशंकर कृपया मदद करें।'

    यह भी पढ़ें: Monica O My Darling में नजर आनेवाली जाएन मेरी खान का दावा, आमिर खान की रिश्तेदार होने से बढ़ता है तनाव

    हंसल मेहता भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहते है

    हंसल मेहता फिल्म निर्देशक है और अक्सर भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करते है। कई बार उन पर पक्षपातपूर्ण बातें करने का भी आरोप लगता है। हंसल मेहता ने सफीना हुसैन से शादी की है और उन्हें उसने दो बेटियां है। उनके नाम किमया और रेहाना है।

    यह भी पढ़ें: Ind Vs Eng: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार पर अजय देवगन फरहान अख्तर ने जताया दुख, टीम इंडिया को बंधाया ढाढ़स

    हंसल मेहता के ट्वीट पर अभी तक विदेश मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

    हंसल मेहता के ट्वीट पर अभी तक विदेश मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हंसल ने अपनी आगामी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिल्म में करीना एक जासूस की भूमिका निभा रही है। उन्होंने फिल्म सिमरन में कंगना रनोट के साथ भी काम किया था। उन्होंने वेब सीरीज स्कैम 1992 का भी निर्देशन किया था। इसे काफी पसंद किया गया था। इसके पहले वह कई फिल्मों का निर्माण कर चुके है।

    खबरें और भी