Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Scam 1992 के निर्देशक हंसल मेहता को हुआ पेट का संक्रमण, सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार को जमकर कोसते आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 11:01 PM (GMT+05:30)

    Hansal Mehta Stomach Infection फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें मुंबई का पानी पीने के कारण पे ...और पढ़ें

    Hansal Mehta Stomach Infection, Hansal Mehta film news
    Hansal Mehta Stomach Infection, Hansal Mehta film news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hansal Mehta Stomach Infection: वेब सीरीज स्कैम1992 का निर्देशन करने वाले हंसल मेहता पेट के संक्रमण का शिकार  हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। खास बात यह है कि उन्होंने महाराष्ट्र की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास भी निकाली है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें पीने के लिए साफ पानी मुहैया नहीं करा पा रही है। 

    हंसल मेहता को कहां संक्रमण हुआ है?

    गुरुवार की सुबह हंसल मेहता ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने पेट में संक्रमण होने की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा मुंबई का पानी पीने के कारण हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की सरकार स्वच्छ पानी पीने के लिए मुहैया कराने में नाकाम है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर के पास प्रतिदिन इस प्रकार के कई मामले आ रहे हैं। हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा है,

    "आज सुबह मैं पेट के संक्रमण से पीड़ित हो गया। मुझे कुछ खाने के पहले ही ये हो गया। मैंने अपने पारिवारिक डॉक्टर से बात की। उन्होंने मुझे कहा कि वह प्रतिदिन ऐसे 10 केसेस देख रहे हैं। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। यह इंफेक्शन पानी में मौजूद बैक्टीरिया के कारण हुआ है। यह बहुत निराशाजनक है कि जो देश की वित्तीय राजधानी है और जिसमें दो उप-मुख्यमंत्री है। वह साफ पीने का पानी मुहैया नहीं करा पा रहे हैं।"

    हंसल मेहता आगे लिखते है,

    "इसमें रोड की स्थिति और ट्रैफिक की बात को भी ध्यान में रखना चाहिए। हम कभी भी जलजमाव के लिए तैयार नहीं होते, यहां का स्ट्रक्चर टूट रहा है। मैं मुंबई की बात कर रहा हूं। यहां के लोगों को किसी कुछ पड़ी नहीं है। वे सिर्फ सत्ता और अपनी जेबे भरने के बारे में सोचते हैं। यह शर्मनाक बात है।"

    इसके बाद उन्होंने इसे महाराष्ट्र के बड़े नेताओं को टैग किया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि उनके एक परिचित भी इसी प्रकार के संक्रमण से पीड़ित है।

    हंसल मेहता की हाल ही में कौन सी वेब सीरीज रिलीज हुई थी?

    हंसल मेहता की हाल ही में स्कूप रिलीज हुई थी। उनकी आगामी फिल्म द बकिंघम पैलेस है। जो इस वर्ष के अंत तक रिलीज हो सकती है।

    खबरें और भी