विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब श्रीदेवी के जीवन पर फिल्म, यह अभिनेत्री निभा सकती हैं लीड रोल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 18 Mar 2018 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 09:51 AM (IST)

श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से निधन हो गया था l

अब श्रीदेवी के जीवन पर फिल्म, यह अभिनेत्री निभा सकती हैं लीड रोल
अब श्रीदेवी के जीवन पर फिल्म, यह अभिनेत्री निभा सकती हैं लीड रोल

मुंबई। हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी के बारे में कई अनसुनी कहानियां उनके निधन में बाद लोगों को पता चली लेकिन और भी बहुत सी बातें हैं जो अभी उनके आम चाहने वाले नहीं जानते लेकिन अब उन्हें इससे वंचित नहीं रहना पड़ेगा। श्रीदेवी पर बायोपिक फिल्म बनाये जाने की योजना बनाई गई है।

हार्ड-हिटिंग फिल्में बनाने के लिए फेमस हंसल मेहता ने श्रीदेवी के जीवन को परदे पर उतारने का फैसला किया है। एक बातचीत के दौरान हंसल मेहता ने बताया है कि वो श्रीदेवी के जीवन पर एक फिल्म बनाने वाले हैं। दरअसल हंसल मेहता एक फिल्म बनाने वाले थे श्रीदेवी को लेकर। इसको लेकर वो श्रीदेवी को अप्रोच ही करने वाले थे लेकिन उससे पहले दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। हंसल को इस बात का हमेशा अफ़सोस रहेगा कि वो श्रीदेवी के साथ फिल्म नहीं बना पाए लेकिन हंसल कहते हैं कि अगर उस कहानी पर फिल्म बनी तो वो श्रीदेवी को डेडिकेट करेंगे। हंसल मेहता ने कहा है कि श्रीदेवी जैसा कलाकार दूसरा नहीं हो सकता। उनके जीवन पर फिल्म बनाने की योजना है और इसके लिए दिमाग में सिर्फ विद्या बालन का नाम आ रहा है। वो इस बारे में हो सकता है जल्द ही विद्या को अप्रोच करेंगे।

अब देखना ये है कि विद्या इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार होती हैं या नहीं। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म तुम्हारी सुलु में श्रीदेवी के गाने हवा हवाई को बड़े पर्दे पर उतारा था। हंसल मेहता इन दिनों अपनी फिल्म ओमेर्टा का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव एक आतंकवादी की भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: अब श्रीदेवी के जीवन पर बनेगी, यह टैलेंटेड एक्ट्रेस कर सकती हैं लीड रोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।