Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hansika Motwani Wedding: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी? सामने आई ये नई डिटेल्स

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 11:29 AM (IST)

    Hansika Motwani Wedding Details 4 दिसंबर को एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसी बीच इस कपल ...और पढ़ें

    Hansika Motwani Wedding, Sohail Kathuria, Hansika Motwani
    Hansika Motwani Wedding, Sohail Kathuria, Hansika Motwani

     नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Wedding Details: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी बीच अब इस कपल के शादी की खबरों को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

    हंसिका मोटवानी की शादी होगी लाइव स्ट्रीमिंग !  

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, हंसिका मोटवानी और  सोहेल कथूरिया की शादी लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। वहीं खबरों की मानें तो दोनों की शादी की स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का नाम सबसे आगे है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हंसिका की शादी में काफी कम मेहमान ही शामिल होंगे, जिनमें कपल के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य हैं।

    4 दिसंबर को लेंगी सात फेरे

    बता दें कि हंसिका मोटवानी की शादी 4 दिसंबर को होने वाली है। इस कपल ने अपनी शादी के लिए जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता फोर्ट और पैलेस  को चुना है। खबरों की माने तो 2 दिसंबर से प्री फंक्शन की शुरुआत होगी। पहले दिन सूफी नाइट और हेल्दी सेरेमनी के साथ होगी। फिर अगले दिन 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत का होगा और वहीं 4 दिसंबर को शादी होगी।

    पेरिस में हुई थी दोनों की सगाई

    एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ समय पहले तस्वीरों शेयर की थी, जिसमे उनके बॉयफ्रेंड सोहेल ने उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस में शादी के लिए प्रपोज किया था।  उन्होंने एफिल टावर के सामने घुटनों पर बैठकर हंसिका को रिंग पहनाई थी। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा था-'अभी और हमेशा के लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Yashoda Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी कायम रहा 'यशोदा' का जलवा, सॉलिड कमाई से कई फिल्मों को टक्कर