यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hansika Motwani Wedding: होने वाले पति संग पोलो मैच देखने पहुंची हंसिका मोटवानी, इस अंदाज में आईं नजर
Hansika Motwani Wedding हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज यानी 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वही ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज यानी 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ जयपुर के मुंडोता फोर्ट पहुंची थी। जहां उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई। गुरुवार रात जहां उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई, तो वहीं शुक्रवार को सूफी नाइट का आयोजन हुई। वहीं शनिवार को पोलो मैच का आयोजन किया गया।
हंसिका और सोहेल प्री-वेडिंग फंक्शन
शनिवार को हंसिका और सोहेल परिवार और दोस्तों के साथ पोलो मैच देखने पहुंचे। इस दौरान ये कपल व्हाइट ड्रेस में विंटेज कार पर सवार होकर पोलो ग्राउंड पहुंचा। जहां दोनों ने पोलो मैच देखने के बाद फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान इस कपल ने शाही अंदाज के साथ पोलो ग्राउंड में एंट्री मारी।
.jpg)
व्हाइट थीम पर हुआ पोलो मैच फंक्शन
शनिवार को शाम करीब 4 बजे पोलो मैच का आयोजन हुआ। इस दौरान पिंक और सफेद व्हाइट कलर की थीम रखी गई थी। हंसिका और सोहेल इस दौरान व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
.jpg)
सूफी नाइट में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
इस दौरान हंसिका और सोहेल आइवरी कलर के ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आए थे। उन्होंने मिरर-एम्बेलिश्ड शरारा पहना था। उस पर उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और पासा से एक्सेसराइज किया था।
.jpg)
आज लेंगे सात फेरे
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया आज यानी 4 दिसंबर को हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। ये कपल जयपुर के मुंडोता फोर्ट में शादी करने जा रहा है। इस शादी को काफी हद तक प्राइवेट रखा गया है। खबरों के मुताबिक, मुंडोता फोर्ट में शादी में पहुंचने वाले मेहमानों का ठेठ राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया जाएगा।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Mera Dil Yeh Pukare Aaja का माधुरी दीक्षित पर चढ़ा खुमार, आयशा के अंदाज में कमर लचकाने पर हुईं ट्रोल
यह भी पढ़ें- Moving In With Malaika: अरबाज संग तलाक को याद कर रो पड़ीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- जब वो मुझे भूल चुका है तो...