Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hansika Motwani: पहली रसोई पर हंसिका ने ससुराल में बनाई ये खास डिश, पति सोहेल कथुरिया ने शेयर की तस्वीर

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 09:24 PM (IST)

    Hansika Motwani Pehli Rasoi Ritual in Sasural हंसिका मोटवानी शादी के बाद हाल ही में पति सोहेल कथुरिया संग राजस्थान से मुंबई वापस लौटी हैं। वहीं अब एक् ...और पढ़ें

    Hansika Motwani Pehli Rasoi Ritual in Sasural, Instagram
    Hansika Motwani Pehli Rasoi Ritual in Sasural, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Pehli Rasoi Ritual in Sasural: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने शादी के बाद ससुराल में अपनी पहली रसोई की रस्म अदा की। एक्ट्रेस ने ससुराल वालों के लिए पहली बार कुछ मीठी बनाने के साथ शुरुआत की। हंसिका के पहली रसोई की तस्वीरें उनके पति सोहेल कथुरिया ने शेयर करते हुए एक्ट्रेस के लिए एक प्यारा नोट लिखा।

    ऐसी थी हंसिका की पहली रसोई

    हंसिका मोटवानी ने शादी के बाद ससुराल वालों के लिए पहली बार सूजी का हलवा बनाया। तस्वीर में देखा जा सकता हैं कि नई नवेली दुल्हन नीले रंग के चिकनकारी कुर्ते में नजर आ रही हैं। गले में डायमंड का मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा पहले एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं। टेबल पर रखे कटोरे में से हलवा निकालते हुए हंसिका स्माइल कर रही हैं। उनके पास में एक ज्वेलरी बॉक्स रखा हुआ भी नजर आ रहा, जो शायद उन्हें पहली रसोई पर गिफ्ट के तौर पर मिला है। पोस्ट को शेयर करते हुए सोहेल कथुरिया ने हंसिका के लिए हार्ट इमोजी बनाया और साथ में नजर इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

    राजस्थान में हुई थी हंसिका की शादी

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने जयपुर के मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में रायल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों के शादी का सेलिब्रेशन 2 दिसंबर से शुरू हुए थे। पहले दिन मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी, जबकि दूसरे दिन हल्दी रस्म और रात में सूफी नाइट ऑर्गेनाइज किया गया था। इसके बाद 4 दिसंबर को हंसिका और सोहेल अपने परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sohael Khaturiya (@sohaelkaturiya)

    रोमांटिक था सोहेल का प्रपोजल

    हंसिका मोटवानी ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिनमें एक्ट्रेस के मंगेतर सोहेल कथुरिया एफिल टावर के सामने उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आए थे। हंसिका के सामने हाथ में अंगूठी लिए सोहेल घुटने के बल बैठ उनसे अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से उनकी सगाई की बात पक्की मानी जा रही थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

    बिजनेस पार्टनर भी हैं हंसिका-सोहेल

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया एक दूसरे के लाइफ पार्टनर होने साथ-साथ एक-दूसरे के बिजनेस पार्टनर भी है। दोनों मुंबई में एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं। कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों एक-दूसरे के हमसफर बन गए।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Sohael Khaturiya (@sohaelkaturiya)