Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hansika Motwani की बैचलरेट पार्टी में हुई ढेर सारी मस्ती, एक्ट्रेस के किलर लुक ने जीता फैंस का दिल

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 12:53 PM (IST)

    Hansika Motwani चाइल्ड आर्टिस्ट और साउथ इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी चार दिसंबर को शादी करने वाली हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो ...और पढ़ें

    Still Images of Hanika Motwani from Bachelorette Party
    Still Images of Hanika Motwani from Bachelorette Party

    नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ इंडस्ट्री एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं। फैंस के बीच जबरदस्त पॉपुलर हंसिका बिजनस मैन सोहेल कथुरिया के साथ शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर इन तैयारियों से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। उनके प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत माता की चौकी से की। कुछ दिनों पहले मुंबई में अभिनेत्री के परिवार ने माता की चौकी रखी थी। माता की चौकी के बाद एक्ट्रेस ने बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी का पूरा लु्त्फ उठाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर बैचलरेट पार्टी का मस्ती भरा वीडियो सामने आया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखीं हंसिका

    हंसिका मोटवानी ने अपीन सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बैचलर पार्टी की झलकियां दिखाई हैं, जिसे ग्रीस में सेलिब्रेट किया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी गर्ल गैंग के साथ ढेर सारी मस्ती कर रही हैं। 'ब्राइड' टैगलाइन लिखी व्हाइट कलर की सिल्क शर्ट पहनें हंसिका ने अपनी बैचलरेट पार्टी के वीडियो की शुरुआत की। इसके बाद वीडियो में दिखाया गया कि हंसिका ने अपनी गर्ल गैंग के साथ नई जगह को एक्सप्लोर कर रही हैं। होटल रूम में पोज देने से लेकर नाइट पार्टी में डांस करने तक, हंसिका हर एक पल को इंजॉय कर रही हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि हंसिका ने सफेद शर्ट के साथ सिल्वर कलर की मिनी स्कर्ट और सफेद जूते पहने हैं। एक्ट्रेस ने सिर पर 'ब्राइड' नाम का एक बैंड पहन रखा है। वीडियो के बैकग्राउंड की शुरुआत फेमस ब्राइडल सॉन्ग 'दिन शगन दा' से हो रही है। अपनी खूबसूरत जर्नी की शानदार शुरुआत का वीडियो शेयर करते हुए हंसिका ने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट बैचलरेट एवर...ब्लेस्ड विद द बेस्ट।' उनकी बैचलरेट पार्टी वीडियो में एथलीट तनवी शा, एक्ट्रेस श्रीया रेड्डी को भी देखा जा सकता है। हंसिका के इस वीडियो को फैंस के साथ कई सेलेब्रिटी फ्रेंड्स ने पसंद किया है और एक्ट्रेस को भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

    जयपुर में होगी शादी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका चार दिसंबर को पिंक सिटी जयपुर में सोहेल कथुरिया के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों जयपुर के मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में शादी करने वाले हैं। एक्ट्रेस की शादी के हर एक फंक्शन को स्पेशल बनाने के लिए थीम का आयोजन किया गया है। शादी के फंक्शन दो दिसंबर से शुरू होंगे। पहले दिन सूफी संगीत का आयोजन होगा। इसके बाद मेहंगी फंक्शन होगा। चार दिसंबर की शाम शादी के बाद कसीनो थीम पर रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hansika Motwani के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें आई सामने, लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

    यह भी पढ़ें: Manushi Chillar की झोली में आई बड़ी फिल्म, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ करती दिखेंगी एक्शन और रोमांस