Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood Destination Weddings: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये है सेलेब्स की पहली पसंद, इन जगहों पर लिए सात फेरे

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 08:24 AM (IST)

    Bollywood Destination Weddings एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी चार दिसंबर को शादी के खूबसूरत बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी उनकी मनचाही जगह पर होगी ...और पढ़ें

    File Photo of Bollywood Actors from their Wedding
    File Photo of Bollywood Actors from their Wedding

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहीं हैं। एक्ट्रेस बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर के लिए रवाना होते देखा गया। हंसिका मोटवानी के मेहंदी फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसके फोटो-वीडियो सामने आ चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हंसिका अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कितनी एक्साइटिड हैं।

    हंसिका मोटवानी चार दिसंबर को जयपुर के मुंडोता फोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। बहरहाल, हंसिका की वेडिंग अपडेट से पहले एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की अब तक की डेस्टिनेशन वेडिंग पर।

    कटरीना कैफ-विक्की कौशल

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की गिनती बी टाउन के एडोरेबल कपल्स में होती है। दोनों ही एक्टर्स ने न सिर्फ अपनी शादी की खबर भर्ती डेटिंग की खबर को भी दुनिया से छुपाए रखा। ऐसे में जब इस जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया, तो फैंस खुशी से झूम उठे। इस ब्यूटीफुल कपल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी रचाई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

    ग्लोबल लेवल पर मशहूर प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी की। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने शादी की चौथी सालगिराह का जश्न मनाया। बात इनके वेडिंग डेस्टिनेशन की करें, तो तो इस कपल ने ताज उम्मेद भवन पैलेस को अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए चुना था। कपल की वेडिंग डेस्टिनेशन में क्लोज फ्रेंड और फैमिली मेंबर्स को इनवाइट किया गया था।

    विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

    बॉलीवुड से डेस्टिनेशन वेडिंग करने वालों की लिस्ट में अपना नाम आता है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का। क्रिकेटर-एक्टर की यह जोड़ी शादी के इतने वर्षों बाद भी फैंस के बीच जबरदस्त हिट है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के खूबसूरत विला में शादी रचाई थी। आज यह कपल वामिका नाम की प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स हैं।

    खबरें और भी

    राजकुमार राव-पत्रलेखा

    डेस्टिनेशन वेडिंग के मामले में राजकुमार राव भी पीछे नहीं रहे। अभिनेता ने 15 नवंबर, 2021 को अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी की थी। राजकुमार और पत्रलेखा ने करीब एक दूसरे को 11 साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया। इस कपल ने चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में शादी रचाई थी।

    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

    डेस्टिनेशन वेडिंग की बात दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बिना अधूरी है। इस कपल की शादी को 4 साल बीत चुके हैं। लेकिन अगर पिछले पन्नों पर वापस जाएं, तो पता लगेगा कि दीपिका और रणबीर का यूनियन बॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड यूनियन में से एक था क्योंकि इन दोनों स्टार्स के अफेयर और शादी की खबरें फैंस के लिए किसी सरप्राइस से कम नहीं थीं। रणवीर-दीपिका ने 14 नवंबर, 2018 को शादी की थी। इनकी शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाह रुख ने सुहाना की वजह से नहीं साइन की थी फिल्म, बोले- लगा था फोन करेगी लेकिन...

    यह भी पढ़ें: KBC Juniors: 11 साल के आदित्य का ज्ञान देख हैरान हुए अमिताभ बच्चन, छोड़ा स्टेज, बोले- दफा करो