कौन है Hanuman Ansh बनाने वाली 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? Steve Jobs की खोज से मिली फिल्म की प्रेरणा
2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ...और पढ़ें
-1788680287382_m.webp)
कौन है हनुमान अंश की प्रोड्यूसर?
HighLights
कौन है हनुमान अंश की प्रोड्यूसर?
21 साल की उम्र में बनाई डिवोशनल फिल्म
कैसे मिली थी फिल्म बनाने की प्रेरणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी डिवोशनल फिल्म बिना किसी शोर शराबे के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब इसने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे कर लिये हैं।
कौन है हनुमान अंश की 21 साल की प्रोड्यूसर?
क्या आप जानते हैं इस फिल्म को बनाने वाली फिल्ममेकर सिर्फ 21 साल की है, जिनका नाम है अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar)। 21 साल की अनुप्रिया नागर के 'हनुमान अंश' बनाने के पीछे स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) का एक अनूठा कनेक्शन है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh से पहले छोटे बजट की 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, एक ने तो कमाया 24,000% प्रॉफिट
UK में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के दौरान, अनुप्रिया इस बात पर रिसर्च कर रही थीं कि बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों और उनके फाउंडर्स को अपने आइडिया कैसे मिले। इसी दौरान उन्हें एप्पल के दिवंगत को-फाउंडर और नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के बीच एक कनेक्शन का पता चला।
-1788680434551.webp)
स्टीव जॉब्स की खोज ने दी प्रेरणा
इस खोज ने आखिरकार अनुप्रिया की जिंदगी की दिशा ही बदल दी। अनुप्रिया, जो आर्ट इंडस्ट्री में नौकरी के लिए स्विट्ज़रलैंड जाने की तैयारी कर रही थीं, भारत लौट आईं और बाद में फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी से मिलीं, जो नीम करौली बाबा पर एक फिल्म बना रहे थे। उन्होंने बताया कि बाकी सब कुछ इत्तेफाक से हुआ।
अनुप्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी फिल्म बनाने का प्लान नहीं बनाया था। उनका असल प्लान UK में इकोनॉमिक्स की डिग्री पूरी करने के बाद स्विट्जरलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में नौकरी करने का था।
-1788680449234.webp)
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पहले एक किताब या कॉमिक बुक लिखने के बारे में सोचा था। तब मैं सिर्फ 20 साल की थी। लेकिन जब मैं भारत आई, तो मेरी मुलाकात विशाल चतुर्वेदी से हुई, जो नीम करौली बाबा पर एक फिल्म बना रहे थे'।
कलाकारों के बीच पली-बढ़ीं अनुप्रिया
अनुप्रिया कलाकारों के बीच पली-बढ़ी हैं। उन्होंने कई एग्जिबिशन भी आयोजित किए हैं और कहा कि कहानी कहने में उनकी दिलचस्पी इसी माहौल की वजह से बनी। उन्होंने कहा, 'मैं बड़े-बड़े नामों- जैसे जगदीश स्वामीनाथन, एमएफ हुसैन, गायतोंडे से लेकर रजा तक के बीच पली-बढ़ी हूं। मैं ऐसे माहौल में बड़ी हुई क्योंकि मेरा परिवार आर्ट कलेक्टर है। इसलिए कहानी कहना हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है'।

तो इस तरह विशाल चतुर्वेदी से मिलने के बाद अनुप्रिया नागर ने हनुमान अंश प्रोड्यूस की और भारत की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बनाने वाली फिल्ममेकर बन गई।
हनुमान अंश के बारे में
हनुमान अंश 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई और दो हफ्तों तक इसने बहुत ही कम कमाई की। लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ी और लाखों में कलेक्शन करने वाली फिल्म की कमाई करोड़ों में पहुंच गई वहीं अब एक महीना पूरा करने के बाद और 30वें दिन फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच गई है।

हनुमान अंश को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, प्रोड्यूस और निर्देशित किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाया है वहीं चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी ने अहम किरदार निभाए हैं।
यह भी पढ़ें- 30वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, डिवोशनल फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।