Toxic और Awarapan 2 के बीच मात्र 2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh मार ले गई बाजी, तीसरे हफ्ते कमाया 800% प्रॉफिट
कम बजट वाली फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 18.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बड़ी सफलता पाई है। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े अप्रत्याशित होते हैं। कई बार आपको लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी तो अगले दिन पता चलता है कि वो चली ही नहीं।
बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की बंटवारा 1947 (Batwara 1947) के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जहां इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन 2 (Awarapan 2) ने उसे तगड़ी शिकस्त दी। आज आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दोनों फिल्मों से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए 22वें दिन भी कलेक्शन जारी रखे हुए है।
कितनी है हनुमान अंश की कमाई?
हनुमान अंश नाम की ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बिना किसी पूर्व प्रचार या चर्चा के ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई। इसने 10 लाख रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर धीमा रहा और दो हफ्तों में इसने मात्र 1.48 करोड़ रुपये कमाए।
-1788013109126.webp)
हालांकि, इंस्टा रील्स के जरिए धीरे-धीरे चमत्कार हुआ और तीसरे हफ्ते में ही इसने 10.40 करोड़ रुपये कमा लिए। अब,सैकनिल्क के अनुसार, चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 18.13 करोड़ रुपये हो गया है।
खबरों के मुताबिक, हनुमान अंश फिल्म 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, इसलिए 18.13 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई है।
-1788013132529.webp)
किस पर आधारित है कहानी?
यह फिल्म नीब करोरी बाबा के जीवन पर आधारित है, जिनका निधन सितंबर 1973 में हुआ था। हालांकि, उत्तराखंड के नैनीताल में उनके नाम पर एक आश्रम है और खबरों के अनुसार, स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी कई हस्तियां उनके अनुयायी हैं और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित हैं।
