विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HanuMan OTT: थिएटर्स के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'हनुमान', बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते ही बिके राइट्स

Published: Sat, 13 Jan 2024 04:48 PM (IST)

HanuMan OTT Release तेजा सज्जा स्टारर फिल्म हनुमान मकर संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लोगों ने फिल्म ...और पढ़ें

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे हनुमान के राइट्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे हनुमान के राइट्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. थिएटर्स में धमाल मचाते ही बिके हनुमान के ओटीटी राइट्स
  2. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी हनुमान
  3. हनुमान 12 जनवरी को थिएटर्स में हुई थी रिलीज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। HanuMan On OTT: ओटीटी की दुनिया में फिल्मों का क्रेज आज के समय में ज्यादा देखने को मिला है। थिएटर्स के बाद फिल्मों का ओटीटी पर स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। क्रेज को देखते हुए कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पहले ही फिल्मों के राइट्स खरीद लेते हैं। कुछ ऐसा ही लेटेस्ट फिल्म 'हनुमान' (HanuMan) के साथ भी है। 

तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' (HanuMan) थिएटर्स में रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारने की तैयारियां शुरू हो गई है। यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, इस पर अपडेट सामने आया गया है। 

यह भी पढ़ें- HanuMan: 'जय श्री राम' के जयकारे से गूंज उठे थिएटर्स, ओपनिंग डे पर ही तेजा सज्जा की 'हनुमान' ने मचाया गदर

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी हनुमान?

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेलुगु सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' का बॉक्स ऑफिस पर खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। थिएटर्स में जय श्रीराम की गूंज के साथ फिल्म का कारोबार भी शानदार रहा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हनुमान' के ओटीटी अधिकार जी कंपनी ने खरीद लिए हैं। यानी फिल्म थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर गर्दा उड़ाएगी।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी हनुमान?

12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'हनुमान' ओटीटी पर कब आएगी, इसकी चर्चा शुरू हो गई है। अगर आप भी थिएटर्स के बाद ओटीटी पर इस फिल्म का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। खबरें हैं कि फिल्म रिलीज के 60 दिन के बाद जी5 पर दस्तक दे सकती है। 

हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

शुक्रवार को 'हनुमान' का अलयान, महेश बाबू की गुंटूर कारम और कैप्टन मिलर के साथ जोरदार क्लैश हुआ, इसके बावजूद तेजा सज्जा की फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया। सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 7 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन भी शानदार रहा था। मूवी ने वर्ल्डवाइड 26 करोड़ कमाया था। 

यह भी पढ़ें- Hanu Man Review: भारतीय सिनेमा में नये सुपर हीरो की जोरदार दस्तक, भगवान हनुमान की शक्तियां लेकर आया 'हनु मैन'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।