विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपवीर और निकयंका नहीं, देखिये साल भर पुराने 'विरुष्का' का वेडिंग एल्बम

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Mon, 17 Dec 2018 10:53 AM (IST)

फेरे लेते हुए बेहद खुश विरुष्का, अनुष्का की मांग भरते हुए विराट और एक दूसरे को जीवनसाथी मानने की ख़ुशी आप इनके चेहरे पर साफ़ देख सकते हैं।

दीपवीर और निकयंका नहीं, देखिये साल भर पुराने 'विरुष्का' का वेडिंग एल्बम
दीपवीर और निकयंका नहीं, देखिये साल भर पुराने 'विरुष्का' का वेडिंग एल्बम

मुंबई। दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस की शादी की तस्वीरें इन दिनों इन्टरनेट पर फैली हुई है। हर सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों को लोग लाखों की संख्यां में शेयर कर रहे हैं और इन्ही के बीच आई है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें जो मानो दीपवीर और निकयंका की तस्वीरों को रिप्लेस कर रही हैं।

दरअसल, आज है 11 दिसंबर और आज ही के दिन एक साल पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली शादी के बंधन में बंधे थे। जी हां, आज है विरुष्का की पहली सालगिरह। आपको आज भी याद होगा कि कैसे दोनों ने बिना किसी को बताए चुपचाप इटली जाकर शादी की थी। इनकी शादी की ख़बरें भले ही लोगों तक पहुंच रही थी मगर दोनों ही इस बारे में कहीं कुछ नहीं कह रहे थे और फिर अचानक एक दिन दोनों ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की और अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकारा। दोनों के बीच प्यार हमेशा से ही लोगों को दिखाई देता था मगर, जब ये दोनों ऑफिशियली लोगों के सामने आए तो इनके फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना ना रहा  

यह भी पढ़ें: Birthday Special: 2018 में भी दिल लुभाती हैं दिलीप कुमार की ये 5 आइकॉनिक फ़िल्में

आज के ख़ास मौके पर अनुष्का ने अपने सोशल अकाउंट पर एक बेहद प्यारा विडियो शेयर किया है जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में मंडप की तरफ बढ़ रही हैं। एक बार फिर साल भर पुराने इन कपल के ये बेहद ख़ास पल को आप भी ज़रूर देखना चाहेंगे। एक दुसरे को जयमाला पहनाते हुए जिस तरह विराट अनुष्का को देख रहे हैं वो बहुत ही खूबसूरत है, देखिये विडियो- 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... 💞

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

वहीं दूसरी तरफ विराट ने भी अपने सोशल अकाउंट पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। फेरे लेते हुए बेहद खुश विरुष्का, अनुष्का की मांग भरते हुए विराट और एक दूसरे को जीवनसाथी मानने की ख़ुशी आप इनके चेहरे पर साफ़ देख सकते हैं। विराट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें यकीन ही नहीं है कि इस दिन को एक साल हो गया है क्यूंकि, ये उन्हें अब भी कल ही की बात लग रही है। विराट ने आगे लिखा, "Happy anniversary to my best friend and my soulmate.Mine forever"

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Can't believe it's been a year already because it feels like it happened just yesterday. Time has truly flown by. Happy anniversary to my best friend and my soulmate.Mine forever ❤ @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

चलिए आपको ले चलते हैं थोडा सा फ़्लैशबैक में और दिखाते हैं विरुष्का की शादी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें! मेहंदी सेरेमनी में विरुष्का बड़े ही कलरफुल नज़र आए, जो दिल्ली में हुई थी। विराट ने भी अपने हाथों में थोड़ी सी मेहंदी लगाई थी।

एक बार फिर याद दिला दें कि इनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे, हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे सभी फंक्शन्स को इन्होने अपने परिवार के साथ ही एन्जॉय किया। दोनों के बीच केम्सिट्री आपने इनकी वायरल तस्वीरों में देखी ही होगी।

यह भी पढ़ें: Box Office: 'संजू' को पीछे छोड़ '2.0' बनी 2018 की सबसे बड़ी फ़िल्म, कमाई 300 करोड़ पार

विरुष्का ने शादी के बाद मुंबई में अपने बॉलीवुड और क्रिकेट दुनिया के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था। सिर्फ विरुष्का ही नहीं हमें भी नहीं पता चला कि इनकी शादी को एक साल हो गए हैं। हमेशा एक दूसरे के साथ और एक दूसरे को सपोर्ट करते विरुष्का यकीनन इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं।