यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy Birthday Annu Kapoor: कैसे अनिल कपूर से बने Annu Kapoor, नाम बदलने के पीछे है मजेदार कहानी
Happy Birthday Annu Kapoor अन्नू कपूर (Annu Kapoor) 20 फरवरी को अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर एक्टर की लाइफ के जुड़े उन ...और पढ़ें

HighLights
- अन्नू कपूर ने बतौर स्टेज आर्टिस्ट से की थी शुरुआत
- 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का निभाया था किरदार
- 100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Happy Birthday Annu Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को आज कौन नहीं जानता। ये वह अभिनेता हैं उन्होंने थिएटर से लेकर टीवी, फिल्म और रेडियो में लोगों के दिलों पर राज किया है या यूं कहे की आज भी कर रहे हैं। एक स्टार होने के साथ-साथ अन्नू कपूर अपनी कहानी के अलावा कई सितारों की कहानी भी लोगों तक पहुंचाते आए हैं। आज वह अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं।
एक्टर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता मदनलाल कपूर पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे और उनकी मां उर्दू टीचर और क्लासिकल डांसर थीं। पिता के कहने पर अन्नू कपूर (Anu Kapoor) ने थिएटर कंपनी ज्वाइन की थी और अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। जन्मदिन के मौके पर एक्टर की लाइफ के जुड़े उन किस्सों से पर्दा उठा रहे हैं, जिसकी चर्चा बहुत कम लोगों के बीच रही है।
यह भी पढ़ें- Entertainment News: अन्नू कपूर ने युवा अभिनेता को दिया एक मैसेज, बोले- कलाकारों के लिए आत्मसंतुष्टि...
अन्नू कपूर का असली नाम
बहुत कम लोग जानते हैं कि अन्नू कपूर (Anu Kapoor) का असली नाम अनिल कपूर (Anil Kapoor) है। जी हां, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपनाे नाम में बदलाव किया। इसका खुलासा खुद एक्टर ने सालों पहले किया था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने बताया था कि, "मैं 1984 में मुंबई आया था और अनिल कपूर उस समय तक पहले से ही एक स्टार थे। उनका जन्म 1965 दिसंबर में हुआ था और मेरा जन्म फरवरी में हुआ था...उसी साल। अब, वह एक हीरो है और मैं जीरो हूं। जो जीरो है उसे समझौता करना होगा।"

आगे एक्टर ने कहा था अक्सर भारत में अनुराधा, अनिल, अनुपम, अनीस और अनवर नाम के लोगों का उपनाम अन्नू होता है। "तो, मेरे परिवार ने भी मुझे अन्नू कहा और यही मेरा स्क्रीन नाम बन गया। अन्नू कपूर के रूप में मुझे जो कुछ भी मिला, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैंने हमेशा अपना बेस्ट दिया है।
खबरें और भी
100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट के करियर से की थी। महज 22-23 की उम्र में एक्टर ने 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। इस किरदार से वह काफी मशहूर हुए थे। पर्दे पर उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आखिर बार उन्हें फिल्म सब मोह माया है में देखा गया था। इसके अलावा टीवी शो परम वीर चक्र, अजनबी, कबीर में नजर आ चुके हैं।

रेडियो शो से भी हुए मशहूर
एक्टिंग के अलावा अन्नू 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' नाम से रेडियो शो भी करते हैं। यह एक डेली शो है। इस शो की टैगलाइन हैं-फिल्मी दुनिया की कही अनकही कहानियां। एक्टर ने अपने करियर में कई नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड भी जीते हैं।
