Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Birthday AR Rahman: संगीत के सरताज ए आर रहमान के वो गाने जो छू लेंगे आपके रूह को, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 12:16 AM (IST)

    A R Rahman Birthday साल 1992 से लेकर अभी तक ए आर रहमान ने अपने करियर में एक नहीं ​बल्कि ढेरों सुपरहिट गाने बनाएं और खुद गाए हैं। हर एक गाना एक से बढ़कर ...और पढ़ें

    Photo Credit : AR Rahman Photos From Midday
    Photo Credit : AR Rahman Photos From Midday

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday AR Rahman: संगीत के सरताज और सुरों के जादूगर कहे जाने वाले ए आर रहमान के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। उनके आवाज में ऐसा जादू है कि फैंस उनके हर गाने को हमेशा सुनना पसंद करते हैं। आज ए आर रहमान का जन्मदिन हैं। उनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को तमिलनाडु में हुआ था। रहमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने न केवल कंपोज किए बल्कि गाए भी, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं। रहमान के इस जन्मदिन पर हम आपको उनके 8 ऐसे गाने बताते हैं जिसे सुनकर आप सब कुछ भूल जाएंगे। 

    फिल्म- बॉम्बे

    गाना- तू ही रे

     

    फिल्म- रंग दे बसंती

    गाना- लुका छिपी

     

    फिल्म- बॉम्बे

    गाना-एक हो गए हम और तुम                                                                       

    फिल्म- गुरु

    गाना- तेरे बिना

     

    मुकाबला मुकाबला

       

    फिल्म- दिल से

    गाना- छैय्यां छैय्यां

     

    फिल्म- साथिया

    गाना- ओ हमदम सुनियो रे

     

    फिल्म- लगान

    गाना- मितवा

     

    कई अवॉर्ड्स कर चुके हैं हासिल

    रहमान ने अपने करियर में कई हिंदी और नॉन हिंदी सुपरहिट गाने गाए हैं। उनको अब तक कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इसमें हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर भी शामिल है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ए आर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। फैंस भी उनके हर पोस्ट को उनके गानों की तरह प्यार देते हैं।

    दिलीप कुमार से बने ए आर रहमान

    आज पूरी दुनिया में ए आर रहमान के नाम से झंडे गाड़ने वाले सिंगर का असली नाम दिलीप कुमार था। वो एक साधारण हिंदू परिवार में जन्मे थे, लेकिन एक हादसे की वजह से उन्होंने अपना धर्म बदल लिया और वह अल्लाह रक्खा रहमान बन गए। उनके पिता आरके शेखर उस वक्त दुनिया को छोड़कर चले गए थे जब रहमान महज 9 साल के थे।  

    खबरें और भी