Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र ने हवन-पूजन कर मनाया अपना 87वां जन्मदिन, साथ में दिखे करण और बॉबी

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 12:08 PM (IST)

    Happy Birthday Dharmendra धर्मेंद्र के जन्मदिन पर करण देओल सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है। ...और पढ़ें

    Photo Credit : Dharmendra Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Dharmendra Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र आज 87वां के हो चुके हैं। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में हुआ था। एक्टर आज परिवार, फैंस और खास दोस्तों संग अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं अब धर्मेंद्र के पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र की एक बेहद खूबसूरत और प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस अपना प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

    एक ही फ्रेम में नजर आई दादा, बेटे और पोते की जोड़ी

    धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके बड़े पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र पूजा करते दिख रहे हैं। धर्मेंद्र के गले में फूलों की माला, माथे पर तिलक और उनके सामने हवन जलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं उनके एक तरफ बॉबी और दूसरी तरफ करण बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में तीनों एक ही फ्रेम में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बेहद ही स्पेशल कैप्शन लिखा गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आपके बेटे और पोते हैं। हैप्पी बर्थडे बड़े पापा।' इसके साथ ही हाथ जोड़ने और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया गया है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार धर्मेंद्र को उनकी लंबी आयु और स्वस्थ रहने की दुआएं कर रहे हैं।

    बड़े बेटे सनी देओल ने भी दी जन्मदिन की बधाई

    धर्मेंद्र के बड़े बेटे यानी एक्टर सनी देओल ने भी पिता के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें विश किया है। सनी ने पिता संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में पिता अपने बेटे को लाड करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही सनी ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे पापा... लव यू।' ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

    ऐसा रहा था धर्मेंद्र का फिल्मी करियर

    दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया था। इसके बाद फिल्म 'फूल और पत्थर' ने उन्हें दर्शकों के बीच एक एक्शन हीरो की पहचान दिलाई थी। ये फिल्म साल 1966 में रिलीज हुई और काफी हिट रही थी। वहीं शोला और शबनम ने धर्मेंद्र को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। यहीं नहीं अपने करियर में धर्मेंद्र ने मीना कुमारी, सायरा बानो, शर्मिला टैगोर, मुमताज, आशा पारेख और जीनत अमान सहित बॉलीवुड की कई टॉप हीरोइनों के साथ काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: Dharmendra Birthday: हेमा ​मालिनी ने खास अंदाज में दी पति को जन्मदिन की बधाई, कहा- हर दिन मैं उनके साथ रहूं