Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dinesh Lal Yadav Nirahua Birthday: क्या आप जानते हैं कैसे मिला दिनेश लाल यादव को निरहुआ नाम

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 03:14 PM (IST)

    आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ काफी हिट है। दोनों एक साथ 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं ...और पढ़ें

    Photo Credit : Dinesh Lal Yadav Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Dinesh Lal Yadav Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Dinesh Lal Yadav Nirahua Name Story: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दिनेश लाला आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस और स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। पूरी दुनिया में निरहुआ के नाम से फेमस एक्टर को ये टैग आखिर कैसे मिल क्या आप जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं...

    तो ऐसे मिला दिनेश को 'निरहुआ' नाम...

    भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें निरहुआ नाम का टैग कैसे मिला। दिनेश ने इंटरव्यू में बताया था, 'एक बार जब वह फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' में काम कर रहे थे, उसी दौरान उनका एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ था। उनके इस म्यूजिक एल्बम का नाम 'निरहुआ नाम है' था। ये गाना काफी हिट हुआ था। इस गाने के हिट होने के बाद लोगों को लगा कि दिनेश उनका असली नाम ही 'निरहुआ' है। उसी के बाद से ही लोग उन्हें निरहुआ बुलाने लगे। अब यह उनकी पहचान का ही हिस्सा बन गया है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Indrajeet lal yadav (@indrajeetlalyadav11)

    कभी साइकिल खरीदने तक नहीं थे पैसे

    दिनेश लाल यादव ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। आज सफलता का स्वाद चख रहे दिनेश के पास कभी साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। दिनेश को यहां तक पहुंचाने में उनके परिवार और बड़े भैया प्यारेलाल यादव और विजय यादव का बड़ा हाथ रहा है। प्यारेलाल यादव और विजय यादव बिरहा गायक थे। इन्हीं दोनों ने दिनेश को गाना सिखाया था। उनके गाने पॉपुलर हुए तो उन्हें एक्टिंग के लिए भी ऑफर आने लगे और वह सिंगर और एक्टर बन गए।