Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan Birthday: एक या दो नहीं...30 हजार लड़कियों को रिजेक्ट कर चुके हैं ऋतिक, डेब्यू के बाद पलटी थी किस्मत

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 02:20 PM (IST)

    Hrithik Roshan Birthday ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन का आज 50वां जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें कई लोगों ने विश किया है। फैंस ने भी अपने ...और पढ़ें

    हैप्पी बर्थ डे ऋतिक रोशन: फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
    हैप्पी बर्थ डे ऋतिक रोशन: फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन हैं बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर
    2. ऋतिक रोशन का आज है 50वां बर्थ डे
    3. 'कहो ना प्यार है' के बाद बदली थी किस्मत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Happy Birthday Hrithik Roshan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को पूरी फिल्म फ्रैटर्निटी ने विश किया है। फैंस भी 'डुग्गू' के लिए सुबह से सोशल मीडिया पर बर्थ डे विशेज भेज रहे हैं। ऋतिक एक्टिंग और डांसिंग के अलावा अपने गुड लुक्स को लेकर भी फेमस हैं। लाखों दिलों के धड़कन ऋतिक ने 'कहो न प्यार है' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसे वह आजतक नहीं भूले।

    पहली फिल्म के बाद क्या हुआ?

    ऋतिक रोशन ने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था। पहली फिल्म सुपरहिट रही और वह रातोंरात फेमस हो गए। ऋतिक ने सॉलिड तरीके से बॉलीवुड में पहला कदम रखा। इस फिल्म के सक्सेसफुल होने के बाद उनकी किस्मत पलट गई थी। पहली फिल्म के बाद से ही ऋतिक का क्रेज लड़कियों के बीच सिर चढ़कर बोलने लगा। 

    ऋतिक ने किया मजेदार खुलासा

    ऋतिक को लेकर लड़कियों में ऐसी दीवानगी देखने को मिली कि उन्हें शादी के प्रपोजल आने लगे थे। 'द कपिल शर्मा शो' में ऋतिक ने मजेदार किस्सा बताया था। डेब्यू मूवी के बाद ऋतिक को एक या दो नहीं, 30 हजार लड़कियों ने शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि वैलेंटाइन्स डे के मौके पर उन्हें कई लड़कियों ने प्रपोज किया था। लेकिन तब सबके दिल टूट गए थे, जब ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की थी।

    हालांकि, अब ऋतिक, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। सुजैन से उनका तलाक हो चुका हैं। दोनों के एक दूसरे से दो बच्चे- ऋहान और ऋदान हैं। ऋतिक की तरह सुजैन भी अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं।

    खबरें और भी

    'फाइटर' से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल

    साल 2022 में ऋतिक की फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई थी। इसके डेढ़ साल बाद एक्टर की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी है। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन के बर्थ डे पर सिद्धार्थ आनंद ने कहा थैंक्यू यू, याद आई यह 10 साल पुरानी बात