Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    15 की उम्र में एक्ट्रेस बन गई थीं Jaya Bachchan, एक ही फिल्म से अमिताभ बच्चन को बना दिया था 'शहंशाह'

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 11:54 AM (IST)

    Jaya Bachchan फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित पर्सनालिटी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय के अलग-अलग रंग दिखाकर लोगों के दिलों में अपनी स्वीट और टैले ...और पढ़ें

    जया बच्चन बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण
    जया बच्चन बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण

    HighLights

    1. जया बच्चन हैं बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस
    2. 9 अप्रैल को एक्ट्रेस का है बर्थ डे
    3. फिल्म लाइन में आने से पहले अमिताभ को जानती थीं जया बच्चन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों में अपनी एक्टिंग और रियल लाइफ में बेबाक बोल के लिए फेमस जया बच्चन (Jaya Bachchan) का आज बर्थ डे है। पर्दे पर संजीदगी से अभिनय करने वालीं जया पद्मश्री सम्मानित एक्ट्रेस हैं। आज न सिर्फ सिनेमा वर्ल्ड, बल्कि जया बच्चन अपनी पॉलिटिकल लाइफ की भी कमान संभाले हुई हैं।

    जया बच्चन ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है। सिनेमा, पॉलिटिक्स, सोशल सर्विस से लेकर मां और दादी-नानी के रोल में भी जया बच्चन ने अहम भूमिका निभाई है। मगर उनकी वर्सटाइल पर्सनालिटी का ये अंश और उनके टैलेंट की सीमा यहीं खत्म नहीं होती।

    आज है जया बच्चन का बर्थ डे

    9 अप्रैल, 1948 को बंगाली ब्राह्मण परिवार में जया भादुड़ी (Jaya Bachchan) का जन्म हुआ था। उनके पिता तरुण कुमार एक पत्रकार, लेखक और कवि थे। सिनेमा में रुचि होने के चलते जया ने स्कूली पढ़ाई के बाद पुणे में इंडियन फिल्म और टेलीविजन संस्थान से एक्टिंग का कोर्स किया।

    15 साल की उम्र में शुरू किया था एक्टिंग करियर

    जया भादुड़ी ने सत्यजीत रे (Satyajit Ray) की बंगाली फिल्म 'महानगर' से करियर की शुरुआत की थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। इसके बाद ऋषिकेश मुखर्जी की 'गुड्डी' में उन्होंने पहली स्क्रीन भूमिका निभाई। जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ कई ब्लॉकबस्टर कीं, जिसकी स्टोरी ने उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस देने के साथ ही उनका करियर ग्राफ भी ऊंचा कर दिया। 

    खबरें और भी

    पुणे में हुई थी पहली मुलाकात 

    साल 1972 में जया बच्चन ने फिल्म 'बंसी बिरजू' साइन की थी। इसी मूवी के सेट पर उनकी अमिताभ बच्चन से उनकी लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली मुलाकात हुई थी। हालांकि, यह बिग बी और जया बच्चन की ऑफिशियली पहली मुलाकात नहीं थी।

    अमिताभ बच्चन से जया की पहली बार इंडियन फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट में आंखें चार हुई थीं। दरअसल, जब जया वहां पढ़ाई कर रही थीं, तब अमिताभ भी करियर में धक्के ही खा रहे थे। उनकी 12 फिल्में लगातार फ्लॉप हो चुकी थीं। 

    कहा जाता है कि जब जया ने अमिताभ को देखा, तो पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठीं। अमिताभ को अपने सामने देख वह बस देखती ही रह गईं। जया को अमिताभ इतने पसंद थे कि उनके लिए वह अपनी सहेलियों से भी लड़ जाती थीं। 

    जया ने अमिताभ को बनाया था 'शहंशाह'

    जया बच्चन की अदाकारी तो पर्दे पर सबने देखी, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि उनमें एक और हुनर है। जया बच्चन टैलेंट की खान हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'शहंशाह' की कहानी लिखी है। इस फिल्म ने अमिताभ को बिलकुल नई पहचान दी। आज भी बिग बी के फैंस उन्हें प्यार से इस नाम से बुलाना पसंद करते हैं। 

    फिल्म का एक डायलॉग तो हर किसी की जुबान पर है। बच्चा-बच्चा उसे बिग बी के अंदाज में बोलना जाता है। वह डायलॉग है 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह।'

    अचानक करनी पड़ी थी शादी

    जया और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी जितनी फेमस है, उनकी शादी भी उतनी सुर्खियों में रही। 1973 में रिलीज हुई 'जंजीर' जब हिट हुई, तो लंदन जाकर अमिताभ और जया पार्टी करने की प्लानिंग में थे। ऐसा इसलिए क्योंकि 'जंजीर' उनके करियर की पहली हिट मूवी थी। मूवी के हिट होने के साथ ही अमिताभ, जया को अपना लकी चार्म मानने लगे थे। जब यह बात बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन को पता लगी, तो उन्होंने शर्त रखी कि लंदन जाकर पार्टी करनी है, तो पहले शादी करना होगा। बेहद सादे समारोह में दूसरे ही दिन 3 जून, 1973 को अमिताभ और जया ने शादी कर ली और अगले ही दिन लंदन घूमने चले गए।

    यह भी पढ़ें: 41 की उम्र में मां बनीं Akshay Kumar की एक्ट्रेस Aarti Chabria, कहा- मिसकैरिज के बाद कंसीव करना हुआ था मुश्किल