Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nayanthara को बर्थडे पर पति विग्नेस शिवान की तरफ से मिला स्पेशल सरप्राइज, एक्ट्रेस को दिया ये टैग

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 18 Nov 2024 10:51 AM (IST)

    साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती की और एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। अभिनय के साथ-स ...और पढ़ें

    पति विग्नेश शिवन ने किया खास अंदाज में विश (Photo Credit- Instagram)
    पति विग्नेश शिवन ने किया खास अंदाज में विश (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 40वां जन्मदिन मना रहीं हैं नयनतारा
    2. पति विग्नेश शिवन ने किया खास अंदाज में विश
    3. नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी एक्ट्रेस की कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साउथ में उनकी फैन फॉलोइंग का कोई मुकाबला नहीं हैं। आज लेडी सुपरस्टार ने 40 साल का सफर पूरा कर लिया है।

    एक के बाद एक फैंस से लेकर रिश्तेदार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इन बर्थडे विशेज में एक विश उनके लिए सबसे खास है और वो है उनके पति विग्नेश शिवन की। विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नयनतारा को विश करते हुए अपने दिल की बात कही है।

    नयनतारा पर पार्टनर ने बरसाया प्यार

    एक्ट्रेस को विश करते हुए उनके पति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। स्टोरी में  उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी uyir.... मेरे दिल जो तुम्हारे लिए सम्मान है वो तुम्हारे लिए मेरे प्यार से कई गुना ज्यादा है। ये तुम्हारे लिए है मेरी सबसे खास इंसान। विग्नेश की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने उन्हें, 'आई लव यू' लिखा। दोनों ने साल 2022 में शादी की थी और कपल को दो जुड़वा बेटे भी हैं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- पांडिचेरी की सड़कों पर हुआ था Nayanthara को प्यार, रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है एक्ट्रेस की लव स्टोरी

    धनुष को लिखा था ओपन लेटर

    इन दिनों अभिनेत्री धनुष को लिखे ओपन लेटर को लेकर लाइमलाइट में हैं। दरअसल, धनुष ने उन्हें 3 सेकेंड के विजुअल को बिना परमिशन के इस्तेमाल करने लिए 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था। इस क्लिप का इस्तेमाल नयनतारा की हालिया रिलीज डॉक्युमेंट्री में हुआ है। लीगल नोटिस पर एक्ट्रेस ने बड़ी ही बेबाकी से पलटवार करते हुए एक्टर को खरी-खोटी सुनाई थी। लेटर में उन्होंने धनुष को घटिया भी कहा था। उनके इस लीगल नोटिस को साउथ के कई कलाकारों ने लाइक भी किया था।

    खबरें और भी

    नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं एक्ट्रेस की डॉक्युमेंट्री

    नयनतारा की मोस्ट अवेटेड डॉक्युमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल आज उनके जन्मदिन पर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। डॉक्युमेंट्री अभिनेत्री की फिल्मी जर्नी को दिखाया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    इसमें उनकी रोमांटिक प्रेम कहानी की झलक भी देखने को मिलने वाली है। डॉक्युमेंट्री की रिलीज से पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी का जिक्र भी किया था।

    ये भी पढ़ें- '3 सेकंड का क्लिप और 10 करोड़ का लीगल नोटिस', डाक्युमेंट्री को लेकर धनुष के एक्शन पर नयनतारा का तेजतर्रार रिएक्शन