Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra Birthday: तस्वीर में​ दिख रही क्यूट सी बच्ची आज है बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस, आपने पहचाना क्या?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 12:53 PM (IST)

    स्टार्स से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें और अनसुनी बातों को जानने में हमेशा ही फैंस को दिलचस्पी रहती हैं। वहीं जब स्टार्स के बचपन की तस्वीर हो तो उनकी उत्सुकता ...और पढ़ें

    Photo Credit : Parineeti Chopra Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Parineeti Chopra Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Parineeti Chopra: अक्सर स्टार्स के बचपन की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आज भी एक एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके बचपन की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ये एक्ट्रेस बचपन में जितनी क्यूट दिखती थीं वहीं आज ये काफी हॉट हो चुकी हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं। आज परिणीति का जन्मदिन है। आज वो अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था। एक्ट्रेस के बर्थडे पर आज हम आपको उनके बारे में कई सारी बातें बताने जा रहे हैं।  

    12वीं में आईं थी टॉप

    परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 12वीं कक्षा में इंडिया में टॉप किया था। इसके लिए उन्हें नेशनल स्तर पर सम्मानित भी किया गया था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका मन एक्टिंग की तरफ हो बढ़ने लगा। वो बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं। उसके बाद परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल ऑनर्स की है और वो उसके बाद साल 2009 में मैनचेस्टर से इंडिया लौटीं।

    पीआर कंसलटेंट के रूप में की जॉब

    परिणीति ने भारत लौटने के बाद एक्टिंग में अपना करियर बनाना का फैसला लिया। भारत लौटकर उन्होंने यमराज फिल्म्स के साथ पीआर कंसलटेंट के रूप में जॉब की और दो साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर कदम बढ़ाया। फिर क्या था साल 2011 में उन्होंने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहेल' से डेब्यू किया। पहली फिल्म के लिए परिणीति को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इस फिल्म उनके साथ रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने लीड रोल प्ले किया था।

    ऐसा है परिणीति का फिल्मी करियर

    इसके बाद परिणीति ने साल 2014 में 'इश्कज़ादे' में काम किया। इस मूवी में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसके साथ ही वो 'नमस्ते इंग्लैंड', 'केसरी', 'जबरिया जोड़ी', 'डिशूम', 'किल दिल', 'मेरी प्यारी बिंदु' में काम किया। वहीं इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।  डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेंजोंगप्पा लीड रोल में हैं। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी