Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Roy Birthday: 'आशिकी' का सबक सिखाने वाले राहुल रॉय को इस तरह ऑफर हुई थी फिल्म, आज भी हिट हैं इसके गाने

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 02:14 PM (IST)

    Happy Birthday Rahul Roy राहुल रॉय आशिकी के अलावा सपने साजन के’ ‘गुमराह’ और महेश भट्ट की ‘जुनून’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जुनून में राहुल ने ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rahul Roy Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Rahul Roy Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली,जेएनएन। Rahul Roy Birthday: बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय एक जमाने में डायरेक्टर और फिल्म मेकर की पहली पसंद थे। जहां, हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। वहीं, आज वो बड़े पर्दे से गायब हो चुके हैं। 1990 में रिलीज हुई इस सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। आज भी प्यार में डूबे हुए लोग न सिर्फ उनकी इस फिल्म बल्कि इसके गानों को भी सुनना बेहद पसंद करते हैं। पूरी दुनिया को आशिकी सिखाने वाले राहुल का जन्मदिन वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) में पड़ता है। बता दें, आज राहुल रॉय का जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानते हैं 'आशिकी' फिल्म के हीरो के बारे में कई दिलचस्प बातें...

    तो इस तरह राहुल को मिला था 'आशिकी' में रोल

    राहुल रॉय का जन्म 9 फरवरी, 1968 में जन्में राहुल अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल ने 'आशिकी' के बाद सिल्वर स्क्रीन पर एक रोमांटिक हीरो की इमेज बनाई। राहुल ने एक्टिंग से पहले अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बता दें कि राहुल को उनकी पहली फिल्म 'आशिकी' ने सुपरस्टार बनाया, लेकिन उन्हें ये मूवी लक बाय चांस मिली थी। एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया था कि उनकी मां इंदिरा रॉय आर्टिकल लिखती थीं। एक दिन जब खुद महेश भट्ट उनके घर मां से मिलने पहुंचे तभी बातों-बातों में उनकी नजर मेरी तस्वीर पर पड़ी। ​महेश भट्ट ने उसी वक्त ‘आशिकी’ का ऑफर दे दिया।

    आज भी हिट है ‘आशिकी’ के गाने

    ‘आशिकी’ फिल्म को रिलीज हुए आज कई साल हो गए हैं, लेकिन इसकी कहानी और गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। फिल्म में राहुल के साथ अनु कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। '​आशिकी’ की खास बात ये रही कि इसमें राहुल ही नहीं, ​बल्कि अनु अग्रवाल भी न्यूकमर थीं। इसके बावजूद दोनों की मासूम और प्यार भरी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई और से फिल्म सुपरहिट हो गई। वहीं, इसके गानों की बात करें तो 'नजर के सामने...', 'मैं दुनिया भुला दूंगा...', 'अब तेरे बिन..' या फिर 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' गानों को आज भी खूब सुना जाता है।

    6 महीने तक हाउसफुल थी फिल्म

    आपको बता दें कि राहुल रॉय और अनु कपूर की 'आशिकी' एक दो नहीं बल्कि 6 महीने से हाउसफुल चली थी। इस मूवी के बाद राहुल की किस्मत ने उनका साथ नहीं और उन्हें 8 महीने तक खाली बैठना पड़ा था, लेकिन फिर उनकी किस्मत ऐसी मेहरबान हुई कि आप सोच नहीं सकते हो। उन्हें एक साथ 60 फिल्मों के ऑफर आए। राहुल ने 47 फिल्में साइन कर ली थी। वहीं, उनकी 25 फिल्में बुरी तरह पिट गई थी। इसके बाद राहुल पर फ्लॉप एक्टर का ठप्पा लग गया था। वहीं, लंबे समय बाद राहुल जब 'बिग बॉस' सीजन 1 के विनर बनें तब वो फिर से चर्चा में आ गए।

    खबरें और भी