Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakhi Sawant Birthday: कभी राखी सावंत को नाचने के लिए बुरी तरह पीटते थे उनके मामा, फिर ऐसे बनीं डांसिंग क्वीन

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 02:15 PM (IST)

    राखी को कुछ फिल्मों जैसे जोरू का गुलाम जिस देश में गंगा रहता है ये रास्ते में छोटे मोटे रोल्स ऑफर किए गए लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। इसके बाद साल 20 ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Happy Birthday Rakhi Sawant: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत लाइमलाइट में बनें रहने के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि किस तरह सुर्खियों में आना है। राखी कॉन्ट्रोवर्सी में भी खूब रही हैं। पूरी दुनिया में राखी सावंत के नाम से फेमस एक्ट्रेस का असली नाम नीरू भेड़ा है। आज राखी सावंत का बर्थडे है। राखी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। राखी ने भले ही एक्टिंग में न सही, लेकिन डांस के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। आज राखी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। यहां तक पहुंचने के लिए राखी को काफी संघर्ष करना पड़ा। आज हम आपको राखी के जन्मदिन के मौके पर उनकी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

    कभी पड़ोसी देते थे पेट भरने के लिए खाना

    आज ऐशो आराम की जिंदगी जीने वाली राखी सावंत के बारे में ये बात कम लोग ही जानते होंगे कि उनकी लाइफ काफी स्ट्रगल भरी रही है। इंडस्ट्री में आने के लिए अपना नाम नीरू भेड़ा से बदलकर राखी सावंत रख लिया था। राखी ने एक बार एक्टर राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्बात' में अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों के बारे में बताया था। राखी ने बताया था कि वो एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां एक हॉस्पिटल में आया थीं और पिता मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। बड़ा परिवार होने की वजह से उनका गुजारा बहुत ही मुश्किलों से होता था। कभी-कभी तो ऐसा होता था कि उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं होता था, तो पड़ोसी लोग जो खाना फेंकते थे उस खाने को उठाकर राखी खाती थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Adil (@iamadilkhandurrani)

    डांस करने पर बुरी तरह पीटते थे मामा

    इसी इंटरव्यू में राखी ने आगे बताया, 'उन्हें बचपन से डांस और एक्टिंग का बहुत शौक था। हमेशा उन्होंने बड़े होकर एक हिट एक्ट्रेस बनने का सपना देखा, लेकिन उनके मामा को राखी का डांस करना पसंद नहीं था। वो हमेशा ही राखी को डांस करने पर बहुत मारते थे। क्योंकि उनके खानदान में लड़कियों को डांस करने की  अनुमति नहीं थी। ऐसे में राखी के मामा को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था इसलिए वो जब भी डांस करती थीं उनके मामा उन्हें बहुत पीटते थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood media love 💟 (@bollywoodmedialove)

    मां-बाप के पैसे चोरी कर के भागी थीं घर से

    राखी ने आगे बताया था कि घर वाले उनकी शादी कराना चाहते थे। ऐसे में अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने घर से भागना ही सही समझा। वहीं राखी अपने मां-बाप के पैसे चोरी करके भागी थीं। घर से भागने के बाद राखी के परिवार के उनसे रिश्ता तोड़ दिया था, जिसके बाद वो एकदम अकेली पड़ गई थीं। इंडस्ट्री में कैसे एंट्री करें राखी को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। उन्हें ये तक पता नहीं था कि एक्ट्रेस बनने के फोटोशूट कैसे होता है, न ही वो पढ़ी लिखी थीं, न ही उन्हें ये पता था कि आइटम सॉन्ग क्या होता है, वो बस ऑडिशन देने चले जाती थीं,क्योंकि वो हीरोइन बनना चाहती थीं। हालांकि इन सब के बावजूद राखी ने हार नहीं मानी और अपनी पहचान बनाने में जुट गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2: श्री काशी विश्वनाथ पहुंचे अजय देवगन, माथे पर चंदन और गले में माला डाले भक्ति में लीन आए नजर