विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Rekha: फिल्मों में आना थी रेखा की मजबूरी, इस वजह बहन को फिल्मों में नहीं आने दिया

By Mohit PareekEdited By:
Published: Sat, 10 Oct 2020 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 12:19 PM (IST)

Happy Birthday Rekha रेखा की ज़िंदगी काफी मिस्टीरियस रही है और ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो सिर्फ ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ( फाइल फोटो )
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ( फाइल फोटो )

नई दिल्ली, जेएनएन। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'लाखों दिलों की धड़कन' रहीं रेखा का जन्मदिन हैं। बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अकेले दम पर अपनी खास पहचान बनाई और इस फिल्म इंडस्ट्री को ना सिर्फ शानदार फिल्में दीं, बल्कि कई फिल्मों को तो अकेले के दम पर हिट करवाया। फिल्म में एक एक्ट्रेस के तौर पर ही नहीं, रेखा के वैसे भी काफी दीवाने रहे हैं। रेखा फिल्मों के साथ साथ अपने खुबसूरती, लव अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं और आज भी उनके फैंस की कोई कमी नहीं हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर उनके करियर में क्या खास रहा...

फिल्में करना था मजबूरी

रेखा की ज़िंदगी काफी मिस्टीरियस रही है और ये एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो सिर्फ 14 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा में आती है और ना सिर्फ कमर्शियल बल्कि आर्ट फिल्मों में भी अपनी पहचान स्थापित कर लेती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा का कभी भी फिल्मों में आने का मन नहीं था औ उन्होंने मजबूरी की वजह से एक्टिंग को चुना था और वो भी सिर्फ 14 साल की उम्र में। बता दें कि रेखा की मां पुष्पावलि और पिता साउथ के जाने माने स्टार थे और पुष्पावलि उनके पिता जेमिनी गणेशन की तीसरी पत्नी थीं। हालांकि, कभी भी उनके पैरेंट्स की मैरिड लाइफ ठीक नहीं रही। जब रेखा 13 साल की थीं तो पारिवारिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा।

रटना था खास खूबी

रेखा ने एक्टिंग को भले ही मजबूरी में चुना हो, लेकिन उन्होंने इस फील्ड में ऐसा कर दिखाया, जो कोई हीरोइनों के लिए अब सपना बन गया है। ऐसा नहीं है कि उन्हें सबकुछ आसानी से मिल गया, उन्होंने काफी मुश्किलों से इस सफर को पार किया और यह मुकाम हासिल किया है। रेखा दक्षिण भारत से आती हैं, ऐसे में उन्हें हिंदी बोलने में भी काफी दिक्कते आती थीं। इतना ही नहीं, उन्हें एक्टिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले मेकअप, गहनों और कपड़ों से भी दिक्कत होती थी। हालांकि, उन्होंने इस दौर का मुश्किलों से पार कर अपनी खास पहचान बनाई। कहा जाता है कि रेखा डायलॉग रटने में उस्ताद थीं। उन्हें सब रटंतू तोता बुलाते थे। उन्हें किसी भी भाषा का संवाद दे दो। बस रोमन में लिखा हो तो वह जापानीज़ स्क्रिप्ट भी पूरी की पूरी रट जाती थीं।

अपनी बहन को फिल्मों में नहीं आने दिया

इसी वजह से उन्होंने अपनी छोटी बहन राधा को भी फिल्मों में नहीं आने दिया था। उनके हिसाब से फिल्मों की दुनिया ठीक नहीं है और उन्होंने राधा को भी फिल्मों में आने से रोका। उसके बाद भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा और उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आते रहे। अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया था। वो पहली बा 1958 में फिल्मों में नज़र आईं और फिर उन्होंने एक साल में 12-12 फिल्में भी की। हाल ही में रेखा 2018 में यमला पागल दीवाना फिर से में नज़र आई थीं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।