विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjana Sanghi Birthday: घूमने की शौकीन हैं संजना सांघी, बोल्ड लुक से देती हैं वेकेशन गोल्स, फोटोज हैं सबूत

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 02 Sep 2023 12:39 AM (IST)

Sanjana Sanghi Birthday Special बॉलीवुड अभिनेत्री संजना सांघी फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूर भले हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

देखिए Sanjana Sanghi की वेकेशन डायरी। Photo-Instagram
देखिए Sanjana Sanghi की वेकेशन डायरी। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Sanjana Sanghi: बी-टाउन की जानी-मानी अभिनेत्री संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिल्मी दुनिया में उनकी मौजूदगी अन्य अभिनेत्रियों से थोड़ा कम है, लेकिन सोशल मीडिया पर संजना का ही जलवा है। वह अपने ट्रेवलिंग फोटोज से फैंस के होश उड़ा देती हैं। 

संजना सांघी घूमने की बहुत शौकीन हैं और ये हम नहीं, बल्कि उनके इंस्टाग्राम पर मौजूद खूबसूरत तस्वीरें बता रही हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया फीड उनकी वेकेशन की फोटोज से फुल है। 2 सितंबर 1996 को दिल्ली में जन्मीं संजना सांघी कल अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, आपको संजना की ग्लैमरस तस्वीरें दिखाते हैं।

दुनिया की सैर करती हैं संजना सांघी

संजना सांघी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें घूमने का बहुत शौक है। इंडिया के साथ-साथ वह विदेशों में भी घूमती हुई दिखाई देती हैं। कुछ दिन पहले संजना स्पेन घूमने गई थीं और नो-डाउट एक्ट्रेस ने फुल वेकेशन गोल्स दिए थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96)

संजना सांघी ने इटली घूमने भी गई थीं। वहां उन्होंने इटली के इतिहास, आर्टिस्टिक ब्यूटी, विंटेज शॉप्स और कई चीजों को एक्सप्लोर किया था और उनका फैशन स्टेटमेंट तो गजब था। शेयर की गईं तस्वीरों में कहीं संजना को-ऑर्ड सेट में कहर ढा रही थीं तो कहीं लॉन्ग ड्रेस के साथ गॉगल्स और हैट पहनकर फैशन गोल्स दे रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96)

संजना सांघी स्विट्जरलैंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे कई प्लेस को एक्सप्लोर कर चुकी हैं। इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है कि वह पक्की ट्रेवलर हैं। 

संजना सांघी ने कब किया था डेब्यू?

संजना सांघी ने 15 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2016 में फिल्म 'बार बार देखो' में नजर आईं। वह 'फुकरे रिटर्न्स' में भी नजर आ चुकी हैं। 

संजना को बड़ा ब्रेक 2018 में फिल्म 'दिल बेचारा' से मिला। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना ने बतौर लीड काम किया था। ये फिल्म 2020 में सुशांत के निधन के बाद हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। पिछले साल संजना आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' में नजर आई थीं। 

संजना सांघी की अपकमिंग फिल्में

संजना सांघी के पास कतार में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। 'हिंदी मीडियम' फेम एक्ट्रेस जल्द ही आगामी फिल्म 'धक धक' मूवी में दिखाई देंगी। इसका निर्माण बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) कर रही हैं।