यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy Birthday Vishal Bhardwaj: विशाल की फिल्मों के किरदारों ने पर्दे पर मचाया तहलका, बदली एक्टर्स की जिंदगी
Happy Birthday Vishal Bhardwaj विशाल भारद्वाज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। विशाल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट को एक नई तरह से परिभाषित कि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Vishal Bhardwaj: 'कभी भी किसी किताब को उसके कवर से जज नहीं करना चाहिए', इस कहावत का सबसे अच्छा उदाहरण हैं विशाल भारद्वाज। डायरेक्टर होने के साथ-साथ विशाल गायक, निर्देशक, कवि, निर्माता, लेखक और संगीतकार भी हैं।
विशाल ने अपने काम से लाखों-करोड़ों दिलों को जीता है। विशाल ने हिंदी सिनेमा को बहुत सी शानदार फिल्में दी हैं। बड़ी ही खूबसूरती से अपनी कहानियों को लोगों के सामने पेश करते आए हैं। विशाल की फिल्मों की खूबी रहे हैं उनके किरदार, जो कभी सीधे नहीं होते। इन किरदारों ने जहां लोगों पर अपना असर छोड़ा, वहीं इन्हें निभाने वाले कलाकारों के करियर में चार चांद लगाए।
मकड़ी
फिल्म मकड़ी साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी के किरदार को देख हर कोई हैरान था। फिल्म में शबाना गांव वालों को चुड़ैल बनकर डराती हैं। शायद ही कोई उनके इस किरदार को कभी भुला पाएगा। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन विशाल ने किया था।
ओमकारा
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की सुपर हिट फिल्म 'ओमकारा' हर किसी को पसंद आई। शेक्सपियर के नाटक ओथेलो से प्रेरित फिल्म में एक्टर सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था, जो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना। विशाल को फिल्म के लिए अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
खबरें और भी
मकबूल
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म मकबूल के पीछे शेक्सपियर का नाटक मैकबेथ प्रेरणा था। पंकज कपूर, इरफान खान और तब्बू की बेहतरीन अदाकारी से सजी ये फिल्म आज भी पसंद की जाती है। फिल्म में तब्बू के रोल को काफी पसंद किया गया था, जो नेगेटिव था।
सात खून माफ
विशाल भारद्वाज की '7 खून माफ' में सुजैन का किरदार प्रियका चोपड़ा ने निभाया था। इस रोल में प्रियंका काफी फिट नजर आई थीं। प्रियंका ने अपनी एक पोस्ट में यह भी लिखा था- शुक्रिया विशाल सर, मुझे सुजैन देने के लिए। ये किरदार प्रियंका की अभिनय क्षमता को दिखाता है।
हैदर
विशाल की फिल्म हैदर में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन इरफान की मौजूदगी ने फिल्म में और जान डाल दी थी। बता दें, इरफान खान ने हैदर में रूहदार का कैरेक्टर प्ले किया था, जिसको लोग आज भी काफी याद करते हैं। हैदर, शाहिद के बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है।
कमीने
विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने में चार्ली का किरदार शाहिद कपूर ने निभाया था। फिल्म में शाहिद के रोल ने उनका करियर बिलकुल पलट दिया था। शाहिद डबल रोल में नजर आए थे। बता दें विशाल की इस फिल्म को लगभग सभी अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिले थे।