Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: 'तेरी मिट्टी' से 'ये जो देश है मेरा' तक, 75वें गणतंत्र दिवस को इन सुपरहिट गानों के साथ बनाए खास

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 08:21 PM (IST)

    Republic Day 2024 Desh Bhakti Geet भारत इस साल 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन को कुछ हिंदी गानों के साथ खास बनाया जा सकता है। बॉलीवुड के य ...और पढ़ें

    Happy Republic Day 2024 Patriotic Songs Desh Bhakti song
    Happy Republic Day 2024 Patriotic Songs Desh Bhakti song

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों में देश गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार ये दिन बेहद खास है, क्योंकि 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। 1950 में इस दिन भारत को अपना संविधान मिला था। तब से हर साल इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए रिपब्लिक डे मनाया जाता है।

    लाल किले पर परेड से लेकर स्कूलों में प्रोग्राम तक, देश के कोने- कोने में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिलती है। 75 वें गणतंत्र दिवस पर अगर आप भी देश भक्ति के जज्बे को बांटना चाहते हैं और इस खास दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन हिंदी गानों को अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करिए। सुनने में ये गाने जितने सुकून भरे हैं, देखने में उतने ही शानदार हैं।

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: जब किसी आर्टिकल या सेक्शन से प्रेरित हुईं फिल्मों की कहानियां, रियल लाइफ में भी छिड़ी बहस

    बॉलीवुड के ये गाने अपनी खास पहचान रखते हैं। किसी को एआर रहमान जैसे लेजेंड्री सिंगर ने गाया और कंपोज किया, तो कुछ गानों को बी प्राक ने अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली आवाज दी है। रिलीज के बाद इन सॉन्ग्स ने कई रिकॉर्ड भी बनाए थे।

    तेरी मिट्टी

    अक्षय कुमार स्टारर केसरी फिल्म का गाना तेरी मिट्टी भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी को कहता है। तेरी मिट्टी को बी प्राक ने गाया है। इस गाने की खासियत है कि ये सुनने वाले के दिमाग से दिल में उतर जाता है।

    खबरें और भी

    ऐ वतन

    आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी का ऐ वतन भी रिपब्लिक डे के लिए एक परफेक्ट सॉन्ग है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है।

    चक दे इंडिया

    शाह रुख खान की फिल्म चक दे इंडिया का टाइटल ट्रैक देश भक्ति के गानों में हमेशा अपनी जगह बनाता है। सुखविंदर सिंह की आवाज में ये गाना एनर्जी से भर देने वाला है।

    ये जो देश है मेरा

    स्वदेश फिल्म शाह रुख खान के करियर में बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। ये पूरी फिल्म ही देश भक्ति को दर्शाती है। वहीं, स्वदेश का गाना ये जो देश है मेरा इसे और मजबूत बनाता है। सॉन्ग की सिनेमेटोग्राफी शानदार है। इस गाने को एआर रहमान ने गाया है।

    रंग दे बसंती

    आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती का टाइटल सॉन्ग फुल ऑन एनर्जेटिक सॉन्ग है। देश भक्ति को ये गाना गर्व के साथ महसूस कराता है। रंग दे बसंती को दलेर मेहंदी और चित्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, एआर रहमान ने कंपोज किया है।  

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan Teaser: अक्षय कुमार ने शेयर की BMCM की अपडेट, बताया टीजर कब और कितने बजे होगा रिलीज