विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

300 फिल्मों में काम कर चुका ये एक्टर इंजीनियरिंग कॉलेज में था प्रोफेसर, अमिताभ-राजेश खन्ना की चमकाई थी किस्मत

Published: Fri, 05 Sep 2025 08:47 AM (IST)

Happy Teachers Day 2025 फिल्मी दुनिया में आपने कई ऑन-स्क्रीन टीचर्स देखे होंगे जो छात्रों को नई दिशा दिखाते हैं। ...और पढ़ें

कॉलेज प्रोफेसर था ये दिग्गज अभिनेता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कॉलेज प्रोफेसर था ये दिग्गज अभिनेता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर था एक्टर
  2. एक्टिंग से पहले गणित पढ़ाता था एक्टर
  3. तीन दशक के करियर में की 300 फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में एक अभिनेता ऐसा था जिसने अपने उम्दा अभिनय प्रदर्शन के दम पर दर्शकों के दिलों में कभी न मिटने वाली खास जगह बनाई। बड़े पर्दे पर उनकी अदाकारी तो हर किसी ने देखी लेकिन पर्दे के पीछे वह एक विद्वान थे। एक्टिंग से पहले कॉलेज में प्रोफेसर थे। सेट पर खाली समय में गणित सॉल्व करते थे। 

यह अभिनेता खुद अपने आप में काबिलियत का खजाना थे। इंजीनियरिंग के बच्चों को पढ़ाने के अलावा एक्टिंग में महान तो थे ही, लिखते भी बढ़िया थे। कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट और डायलॉग्स इन्हीं की देन है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और गोविंदा (Govinda) जैसे अभिनेताओं की सुपरहिट फिल्में लिख चुके थे।

हाइली एजुकेटेड थे कादर खान

हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाने और रुलाने वाले अभिनेता कादर खान (Kader Khan) थे। 22 अक्टूबर 1937 को काबुल (अफगानिस्तान) में जन्मे कादर की परवरिश मुंबई में हुई है। यहीं उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसमाइल युसुफ कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 

यह भी पढ़ें- नकल उतारने के चक्कर में जब नमाज पढ़ने नहीं जाते थे कादर खान, फिर घर पहुंचने पर होता था ये हाल

Photo Credit - X

इस कॉलेज में गणित के प्रोफेसर थे कादर

यूं तो कादर खान ने साल 1973 में राजेश खन्ना की फिल्म दाग से अपना अभिनय करियर शुरू किया था, लेकिन वह इससे पहले एक प्रोफेसर थे। जी हां, 1970 से 1975 तक में कादर ने मुंबई के एम.एच. सबू सिद्दिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक प्रोफेसर थे। वह स्टूडेंट्स को गणित और मकैनिक्स पढ़ाया करते थे।

Photo Credit - X

कॉलेज में पढ़ाते हुए कादर खान की दिलचस्पी सिनेमा में भी बढ़ी। वह थिएटर ग्रुप के साथ जुड़े और अभिनय के साथ-साथ प्ले भी लिखा करते थे। करीब 300 फिल्मों में अभिनय कर चुके कादर ने करीब 250 मूवीज के डायलॉग लिखे हैं जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रहे। इस लिस्ट में राजेश खन्ना की फिल्म रोटी और अमिताभ बच्चन की मूवी कुली (Coolie) भी शुमार है।

कादर खान को मिले ये अवॉर्ड्स

पद्म श्री से सम्मानित कादर को बेस्ट एक्टर (मेरी आवाज सुनो मूवी), बेस्ट कॉमेडियन (बाप नंबरी बेटा दस नंबरी) और बेस्ट डायलॉग राइटर (अंगार) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। आज वह भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी शानदार फिल्मों के जरिए वह हमेशा फैंस के दिलों में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के लिए टेढ़ी खीर बना था कादर खान का 16 पेज वाला डायलॉग, शूटिंग में छूट गए थे पसीने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।