Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने किया नताशा को वीडियो कॉल, वायरल हुई ये तस्वीर

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 01:47 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 2024 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। शनिवार रात से भारत के हर कौने में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। आमजन से ...और पढ़ें

    Hardik Pandya and Natasha stankovic (Photo Instagram)
    Hardik Pandya and Natasha stankovic (Photo Instagram)

    HighLights

    1. देश में इस वक्त जश्न का माहौल
    2. क्रिकेट टीम ने जीता टी-20 2024 वर्ल्ड कप
    3. जीत के बाद नताशा और हार्दिक पांड्या की हुई बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत देश के लिए इस वक्त जश्न का माहौल है, जिसका कारण है भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 2024 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने काम की। शनिवार रात को इंडिया vs दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने 7 रनों से अपनी जीत हासिल की। ऐसे में हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिल रहे हैं। इस जीत के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को वीडियो कॉल किया और अपनी खुशी जाहिर की।

    तो वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली और पूरी टीम के लिए खास नोट लिखा। इसके अलावा अब एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या किसी से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देख फैंस कयास लगा रहा है कि वह नताशा स्टैनकोविक से बात कर रहे हैं।

    टीम इंडिया जीत पर नताशा ने की हार्दिक पांड्या से बात ?

    हार्दिक और नताशा को लेकर बीते महीने खबर थी कि ये कपल तलाक ले रहा है। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन सब बातों के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों में हार्दिक पांड्या पिच पर बैठे किसी से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Hardik Pandya संग तलाक की खबरों के बीच जेठानी के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आईं नताशा स्तांकोविक

    इस फोटो के बाद फैंस का कहना है कि वह अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविक से बात कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं।

    यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

    इस फोटो के कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं। कई लोगों ने लिखा है कि शायद हार्दिक नताशा से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। जबकि कुछ ने लिखा है कि हार्दिक पांड्या अपनी मां या फिर अपने भाई (क्रुणाल पांड्या) के वीडियो कॉल पर बात कर रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- हार्दिक ने एक बार कहा था कि वो हर मैच के बाद अपने भाई क्रुणाल को कॉल करते हैं।

    खबरें और भी

    क्या अलग होंगे हार्दिक और नताशा

    बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 में घर पर गुपचुप शादी की थी, शादी के दो महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। 

    यह भी पढे़ं- 'मैं इंतजार नहीं...'तलाक की खबरों के बीच Hardik Pandya की वाइफ नताशा ने फिर शेयर किया पोस्ट