Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal की एक्स कहे जाने पर कैसा होता है हरलीन सेठी का रिएक्शन, बोलीं - मैं अब भी इंतजार

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 02:22 PM (IST)

    हरलीन सेठी का जन्म 23 जून 1992 को मुंबई में हुआ था। उन्हें ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल से लोकप्रियता मिली। हरलीन एक टाइम पर विक्की कौ ...और पढ़ें

    हरलीन सेठी और विक्की कौशल (Photo: Instagram)
    हरलीन सेठी और विक्की कौशल (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. अपनी लेटेस्ट सीरीज को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
    2. 'बैड कॉप' एक क्राइम थ्रिलर है
    3. विक्की कौशल को कर चुकी हैं डेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हरलीन सेठी ने वेब सीरीज साथ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के पार्ट 1 और 2 में काम किया था। इसमें वो विक्रांत मेसी के साथ नजर आईं जहां से उनको काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी भी मिली। हाल ही में एक्ट्रेस को डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज बैड कॉप में देखा गया था। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

    बता दें कि हरलीन सेठी ने कुछ समय के लिए विक्की कौशल को डेट किया था। हालांकि 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद को विक्की कौशल की एक्स-गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर रिएक्ट किया है।

    हरलीन सेठी ने कहा कि उनका पास्ट काफी अच्छा था लेकिन अब वो इससे आगे बढ़ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अभी भी सिंगल हैं और अपने मिस्टर राइट का इंतजार कर रही हैं।

    आप अपने अनुभवों से सीखते हैं

    फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में हरलीन सेठी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी पहचान को लेकर समस्या हुई है क्योंकि उन्हें विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में लेबल किया जाता है। इस पर हरलीन ने कहा, "मुझे लगता है कि आप अपने जीवन में मिले सभी अनुभवों से बने हैं। इस वजह से आपको जीवन में हर व्यक्ति और हर चीज के लिए आभारी होना चाहिए। मैं इसी वजह से इन सभी चीजों का आभार मानती हूं। सबकी अपनी एक यात्रा होती है और वो शिप निकल चुकी है इसलिए उसे जाने दो। आप अपनी जर्नी पर हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    यह भी पढ़ें: Bad Newz Box Office Day 4: विक्की और तृप्ति के रोमांस का चला जादू, मंडे टेस्ट में कुछ ऐसा रहा बैड न्यूज का हाल

    रिश्ते को नहीं किया ऑफिशियल

    हरलीन सेठी और विक्की कौशल ने काफी कम समय के लिए एक दूसरे को डेट किया। फिल्म 'उरी' के बाद विक्की कौशल को काफी ज्यादा सक्सेज मिलना शुरू हुई और वो हरलीन से दूर होते चले गए। वैसे तो दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते पर कभी मुहर नहीं लगाई लेकिन ब्रेकअप के बाद हरलीन ने अपने ब्रेकअप से जुड़ा एक नोट शेयर किया था। इस ब्रेकअप ने हरलीन सेठी को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इन पांच कारणों से Vicky Kaushal-तृप्ति डिमरी की Bad Newz बनी गुड न्यूज