Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: महाकुंभ में पूरी-पापड़ खाते नजर आए Harry Potter! भंडारे की थाली के साथ शख्स को देख चौंके डैनियल रैडक्लिफ के फैंस

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 21 Jan 2025 02:26 PM (IST)

    प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अस्था के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। घाट से कई अतरंगी फोटो और वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    प्रयागराज में डुबकी लगाने पहुंचा हैरी पॉटर? (Photo Credit- Instagram)
    प्रयागराज में डुबकी लगाने पहुंचा हैरी पॉटर? (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. महाकुंभ से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
    2. प्रयागराज में डुबकी लगाने पहुंचा हैरी पॉटर?
    3. भंडारे में खाना खाते हुए स्पॉट हुआ आदमी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Harry Potter Spotted At Mahakumbh: भारत में इस वक्त प्रयागराज में लगे महाकुंभ से जुड़ी खबरें सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर भी घाट से जुड़ी फोटो और वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देख सिनेमा लर्वस का दिमाग चकरा जाएगा। दरअसल महाकुंभ से सामने आए लेटेस्ट वीडियो में एक विदेशी आदमी भंडारे में मिले खाने को एन्जॉय करता नजर आ रहा है। व्यक्ति को देखकर कई लोगों का दिमाग चकरा रहा है कि हॉलीवुड एक्टर भारत में क्या कर रहे हैं।

    प्रयागराज पहुंचा हॉलीवुड एक्टर?

    इस वीडियो में एक शख्स की शक्ल मशहूर हॉलीवुड फिल्म में हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ से हूबहू मिल रही है। कई लोग तो कमेंट कर रहे हैं कि हॉलीवुज अभिनेता भारत में महाकुंभ के स्नान के लिए आए हैं। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये इंसान वो एक्टर नहीं है।

    Photo Credit- Instagram

    उसकी शक्ल केवल अभिनेता से मिलती है। वीडियो को अब तक करीब 50 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Chhaava Trailer रिलीज से पहले बड़ा धमाका, महारानी के लुक में छा गईं Rashmika Mandanna, फैंस की फटी रह गईं आंखें

    View this post on Instagram

    A post shared by Prayagraj Talk Town (@prayagrajtalktown)

    डकोडा जॉनसन ने भी किए थे दर्शन

    इसके अलावा फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे और मार्वल की मैडम वेब जैसी फिल्मों से फेम पाने वाली अभिनेत्री डकोटा जॉनसन भी मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने पहंची थीं। डकोटा जॉनसन अपने बॉयफ्रेंड और कोल्डप्ले बैंड के मेन सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ भारक आईं थीं। मंदिर में दर्शन के बाद वो सोनाली बेंद्रे के साथ दिखाई दी थीं। कोटा के वीडियो देख नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं। वो उनकी तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं।

    Photo Credit- HT Times

    कब से कब तक चलेगा महाकुंभ ?

    पिछले 10 दिनों में, 11 जनवरी से 20 जनवरी तक की अगर बात की जाए तो 8.79 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। 45 दिवसीय महाकुंभ-2025 आधिकारिक तौर पर 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू हुआ था, लेकिन श्रद्धालु 11 जनवरी से ही अनुष्ठान के लिए संगम शहर में पहुंचना शुरू हो गए थे। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलने वाला है और इस दौरान 45 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan के साले Adaar Jain ने रचाई शादी, फंक्शन से गायब रहा कपूर खानदान, ये थी वजह