Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'माफी के लायक नहीं...' Harshvardhan Rane ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mawra Hocane के साथ काम करने से किया इनकार

    Updated: Sat, 10 May 2025 04:47 PM (IST)

    बॉलीवुड की रोमांटिक मूवी सनम तेरी कसम ( Sanam Teri Kasam) ने अपनी रि-रिलीज में तहलका मचा दिया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ऐसा धमाल दिखाया कि इसने अपनी प ...और पढ़ें

    हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)
    हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. फिल्म सनम तेरी कसम में साथ किया था काम
    2. मावरा होकेन थीं फिल्म की हीरोइन
    3. पार्ट 2 में काम नहीं करेंगे हर्षवर्धन राणे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने सनम तेरी कसम के सीक्वल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हाल ही में सिनेमाघरों में री-रिलीज होने के बाद दर्शकों से फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

    एक्टर ने सीक्वल में काम करने से किया मना

    इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन भी उनके साथ नजर आईं थीं। अब जहां सनम तेरी कसम 2 की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी, हर्षवर्धन राणे ने अब खुलासा किया है कि अगर निर्माता उन्हीं कलाकारों के साथ आगे बढ़ते हैं तो वह फिल्म के सीक्वल से हट जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: इस बॉलीवुड स्टार संग 'सनम तेरी कसम' की 'सरू' को करनी है फिल्म, पाकिस्तान की मावरा ने कहा- 'नफरत के दम पर...'

    7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की हुई थी शुरुआत

    हर्षवर्धन का यह निर्णय 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के बाद अभिनेत्री द्वारा भारत के खिलाफ की गई 'अपमानजनक' टिप्पणियों के जवाब में आया है, जिसमें पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया था।

    इंस्टा पर पोस्ट कर किया मना

    अभिनेता ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,"हालांकि मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने 'सनम तेरी कसम' भाग 2 का हिस्सा बनने से सम्मानपूर्वक इनकार करने का निर्णय लिया है, अगर पुराने कलाकारों को दोबारा लिया जाता है तो।"

    खबरें और भी

    मावरा की पोस्ट शेयर कर कही बड़ी बात

    एक अन्य स्टोरी में हर्षवर्धन ने ऑपरेशन सिंदूर पर मावरा का रिएक्शन शेयर किया, जिसमें उन्होंने हमले को 'कायरतापूर्ण' बताया था। जवाब में, अभिनेता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर हावी नहीं होने देंगे।

    उन्होंने लिखा,"मैं इस देश,उस देश, केन्या और यहां तक ​​कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, लेकिन किसी के द्वारा मेरे देश के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी अक्षम्य है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स खोने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर हावी नहीं होने दूंगा। अपने देश के साथ खड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे देश के बारे में अपमानजनक, घृणित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।"

    यह भी पढ़ें: 'वक्त से पहले और...', Sanam Teri Kasam की सफलता से गदगद पाकिस्तान की Mawra Hocane, 'इंदर' के लिए कह दी ये बात