Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sapna Choudhary: 30 किलो की ड्रेस पहनकर कांस के रेड कार्पेट पर पहुंची सपना चौधरी, कार में बैठना हुआ मुश्किल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 19 May 2023 04:47 PM (GMT+05:30)

    आपको बात दें कि सपना चौधरी के अलावा इस बार सारा अली खान मृणाल ठाकुर ईशा गुप्ता ने भी इस साल कांस डेब्यू किया है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन उर्वशी ...और पढ़ें

    Photo Credit: Sapna Choudhary Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Sapna Choudhary Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन।Sapna Choudhary Cannes 2023 Debut: हरियाणवी डांसर और इंटरनेट सेंसेशन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना ने अपने डांस के दम पर आप न सिर्फ हरियाणा, बल्कि बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी इंडस्ट्री में भी अपनी खास जगह बनाई है।

    उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें साल दुनिया के सबसे कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने का मौका मिला। सपना ने इस साल कांस में अपना डेब्यू किया। सपना चौधरी का कांस लुक इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है।

    ड्रेस की वजह से कार में बैठने में हुई दिक्कत

    सपना चौधरी  का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह आप देख सकते हैं कि सपना रेड कार्पेट पर छा गई। एक्ट्रेस ने अपनी अदा और खूबसूरती के जलवे विदेश में भी बिखेर दिए। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी भारी-भरक गाउन पहन कर वाॅक करती दिख रही हैं। इसके बाद वह इस ड्रेस के साथ कार में बैठने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें काफी दिक्कत होती है। ऐसे में उनकी मदद के लिए लिए आगे आते हैं और उन्हें बैठाने में मदद करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Brut Hindi (@brut.hindi)

    30 किलो की ड्रेस पहन रेड कार्पेट पर पहुंची सपना

    सपना चौधरी के लुक की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट पिंक और बेज कलर की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्राइडरी की हुई है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाई बन बनाया हुआ है। आपको बता दें कि सपना की इस ड्रेस का वजन 30 किलो है। सपना के लिए इस ड्रेस को संभालना काफी मुश्किल हो रहा था। सपना के इस लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। सपना के इस पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें कांस में डेब्यू के लिए बधाई दे रहे हैं।

    खबरें और भी