Sapna Choudhary के साथ मारपीट करत था पति, छोड़ दिया ससुराल; कोर्ट ने दिया अब ये आदेश
मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। कोर्ट ने वीर साहू को सपना के पास जाने या उनसे संपर्क करने ...और पढ़ें
-1781080157951_m.webp)
HighLights
सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर लगाया आरोप
द्वारका महिला कोर्ट ने सपना को अंतरिम राहत प्रदान की
कोर्ट ने पति को सपना से संपर्क करने से रोका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी सिंगर और 'बिग बॉस 11' कंटेस्टेंट सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए नई दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने उन्हें 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम' के तहत अंतरिम राहत दी है।
बता दें कि सपना चौधरी ने 24 जनवरी, 2020 को गुपचुप शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका महिला कोर्ट ने सिंगर को उनकी आने वाली फिल्म 'मोमाकू' के प्रीमियर से पहले अंतरिम सुरक्षा दी है। यह फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से Sapna Choudhary को बड़ी राहत, दस वर्ष के लिए पासपोर्ट नवीनीकरण की अनुमति
कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?
इसके अलावा द्वारका महिला कोर्ट ने सपना चौधरी के पति को उनके पास जाने या उनसे संपर्क करने और उनके घर, काम की जगह या फिल्म प्रीमियर की जगह पर जाने से रोक दिया है।
View this post on Instagram
चौधरी की वकील प्रीति सिंह ने कहा,"घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत कोर्ट ने मेरे क्लाइंट को उनके पति के खिलाफ जो अंतरिम सुरक्षा दी है, वह इस कानून के मकसद को साफ करती है यानी जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षा देना। चूंकि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए हम इसके गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।"
कब होगी अगली सुनवाई?
आरोप है कि सपना चौधरी के पति वीर साहू ने बार-बार सपना के साथ मारपीट की और सबके सामने हंगामा किया। सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपना शेयरिंग घर छोड़ दिया और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने दस्तावेजी सबूतों और याचिकाकर्ता की सुरक्षा व पेशेवर जिम्मेदारियों से जुड़ी चिंताओं पर विचार करने के बाद यह आदेश जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई 2026 को होगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा की कैसे हुई मौत? सपना चौधरी के साथ हिट थी जोड़ी