Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HCA Film Awards 2023: राजामौली की RRR को चार कैटेगरी में मिला अवॉर्ड, ऑस्कर से पहले भारत की बड़ी जीत

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 25 Feb 2023 11:06 AM (GMT+05:30)

    HCA Film Awards 2023 आरआरआर ने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ने हाल ही में आयोजित हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड् ...और पढ़ें

    HCA Film Awards 2023, RRR Natu Natu song, Best Original Song Award,Hollywood Critics Association Awards 2023
    HCA Film Awards 2023, RRR Natu Natu song, Best Original Song Award,Hollywood Critics Association Awards 2023

    नई दिल्ली, जेएनएन।HCA Film Awards 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं साल 2022 की भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। आरआरआर अब दुनियाभर में धूम मचा रही है। इंटरनेशनल फिल्म फर्टिनिटी ने इसकी तारीफ की है और नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का  गोल्डन ग्लोब भी अपने नाम किया है।

    फिर छाई RRR

    ऑस्कर से पहले इस फिल्म ने देश को एक बार फिर  गौरवान्वित किया है। आरआरआर ने हाल ही में आयोजित हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की। यह अकादमी पुरस्कार से कुछ दिन पहले आता है, जो 12 मार्च को होने वाला है। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। देश के लिए काफी गौरव की घटना है क्योंकि फिल्म आरआरआर लगातार विदेशों में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। 

    आरआरआर बड़ी जीत

    जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की है। इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) कैटेगरी में भी जीत हासिल की और इसे बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है। ऑस्कर 2023 से पहले फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जहां नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।

    ब्लॉकबस्टर रही RRR

    आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण को आदिवासी नेता कोमाराम भीम और क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू के रूप में दिखाया गया है। स्वतंत्रता से पहले के भारत में की ये कहानी दो दोस्तों की पर आधिरत हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी। फिल्म में आलिया भट्ट का टॉलीवुड डेब्यू है। कलाकारों की लिस्ट में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस शामिल हैं। इसका संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Selfiee के फ्लॉप होने की खबर पर कंगना रनोट ने ली चुटकी, कहा- 10 लाख भी नहीं कमा पाई करण जौहर की फिल्म लेकिन...

    Selfiee Collection Day 1: अक्षय कुमार के 'सेल्फी' की खराब शुरुआत, थिएटर में खोजने पर भी नहीं दिख रहे दर्शक