Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parveen babi की बात सुनकर असहज हो गए थे शेखर सुमन, कहा- बिना सबूत के...

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 06:59 PM (IST)

    शेखर सुमन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाले हैं। एक मई को उनकी वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। ...और पढ़ें

    Parveen babi की बात सुनकर असहज हो गए थे शेखर सुमन/ Photo- Instagram
    Parveen babi की बात सुनकर असहज हो गए थे शेखर सुमन/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. परवीन बाबी की बातों से जब असहज हो गए थे शेखर सुमन
    2. शेखर सुमन ने कहा सब बोलते थे उनके बारे में झूठ
    3. जब खुद परवीन बाबी ने शेखर सुमन को सामने से किया था फोन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेखर सुमन इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह काफी समय के बाद स्क्रीन पर लौट रहे हैं। इस बार शेखर सुमन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में शेखर सुमन जुल्फिकार का किरदार अदा कर रहे हैं।

    ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हो रही है। हाल ही में 'हीरामंडी' के प्रमोशन के दौरान 90 के दशक में सपोर्टिंग किरदार निभाने वाले अभिनेता शेखर सुमन ने रेखा से लेकर जीनत अमान सहित कई दिग्गज अभिनेत्रियों संग जुड़ी यादों को ताजा किया।

    एक इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने 'अमर अकबर एंथोनी' एक्ट्रेस परवीन बाबी से जुड़ी एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

    परवीन बाबी शेखर सुमन को देना चाहती थीं इंटरव्यू

    शेखर सुमन फिल्में करने के साथ-साथ अपना खुद का चैट शो भी होस्ट करते थे। उनके शो 'मूवर्स एंड शेखर्स' में कई सेलिब्रिटीज ने अपने दिल की बातें शेयर की। इनमें से एक दिग्गज अभिनेत्री परवीन बाबी भी थीं।

    यह भी पढ़ें: 'पागल नहीं हैं संजय लीला भंसाली', 'हीरामंडी' एक्टर शेखर सुमन ने गुस्सैल रवैये पर SLB का किया बचाव

    सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में हीरामंडी (Heeramandi on Netflix) स्टार शेखर सुमन ने परवीन बाबी से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा, "एक दिन मुझे फोन आया, शेखर, मैं परवीन बाबी बोल रही हूं। क्या मैं आपके शो में आ सकती हूं? मैं ये बात सुनकर खुशी से उछल पड़ा और हम इंटरव्यू के लिए प्लानिंग करने लगे। हालांकि, लास्ट मिनट पर उन्होंने मुझे बोला कि वो स्टूडियो नहीं आ सकती और उनके घर पर ही इंटरव्यू करने के लिए कहा"।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by @oldbollywoodfan

    शेखर सुमन ने कहा-लोग परवीन बाबी के बारे में झूठ बोलते हैं

    ऐसा कहा जाता है कि परवीन बाबी सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से उनके मानसिक संतुलन को लेकर काफी बातें बनती थीं। इस बारे में बात करते हुए शेखर सुमन ने कहा,

    "लोग जो भी उनके बारे में बोलते थे, वह सब बिल्कुल झूठ था। लोग बोलते हैं कि वो पागल हो चुकी थीं, अजीब सा बर्ताव करती थीं, लेकिन वह बिल्कुल नॉर्मल थीं। हालांकि, वह इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कहने लगी थीं, जिसकी वजह से मैं थोड़ा असहज हो गया था। मैंने उनकी बात को बीच में नहीं काटा, लेकिन हमने वो पार्ट एडिट कर दिया, क्योंकि वह जो कह रही थीं, उसका उनके पास कोई सबूत नहीं था। एक साइड की स्टोरी सुनकर हम फैसला नहीं कर सकते"।

    आपको बता दें कि परवीन बाबी अपने जमाने की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ महेश भट्ट और डैनी जैसे सितारों संग अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में थीं। एक बार तो उन्होंने अमिताभ बच्चन पर भी उन्हें किडनैप करने का आरोप लगा दिया था।

    यह भी पढ़ें: शेखर सुमन को आज तक याद है रेखा के साथ दिया इंटीमेट सीन, कहा- 'इनकम टैक्स की रेड के बावजूद नहीं छोड़ी थी शूटिंग'