Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heeramandi की 'बिब्बोजान' रेड कारपेट पर करेंगी 'गजगामिनी वॉक', Cannes के लिए रवाना हुईं अदिति राव हैदरी

    Updated: Tue, 21 May 2024 01:07 PM (GMT+05:30)

    77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब एक और बॉलीवुड हसीना नजर आने वाली हैं। सोमवार को जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) नजर आई थी। अब हीरामंडी एक्ट् ...और पढ़ें

    Aditi Rao Hydari cannes film festival 2024
    Aditi Rao Hydari cannes film festival 2024

    HighLights

    1. अदिति राव हैदरी कान्स का बनेंगी हिस्सा
    2. साल 2022 में एक्ट्रेस ने किया था कान्स डेब्यू
    3. फ्रांस रवाना होने से पहले एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हीरामंडी की बिब्बोजान लोरियल पेरिस की एंबेसडर के रूप में इस फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने वाली हैं।

    अदिति राव हैदरी की नई पोस्ट

    ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan ),  जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 204) में शामिल होने के लिए हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Heeramandi: गाने की शूट के दौरान पानी में गिरने वाली थीं ‘बिब्बोजान’, भंसाली के उड़ गए थे तोते, अदिति ने किया खुलासा

    जाने से पहले अदिति ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। इसी के साथ सर पर केप भी पहने दिखाई दे रही हैं और कैप्शन में लिखा- “मैं कान्स के लिए जा रही हूं मुझे शुभकामनाएं दें।

    तीसरी बार कान्स रेड कारपेट पर नजर आएंगी एक्ट्रेस

    बता दें, साल 2022 में अदिति ने अपना इस रेड कारपेट पर डेब्यू किया था। साल 2023 में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा था और अब एक बार फिर वह इसमे शामिल होने जा रही हैं। ये तीसरी बार होगा जब अभिनेत्री फैशन के सबसे बड़े शो का हिस्सा बनेंगी।

    खबरें और भी

    अदिति राव हैदरी वर्कफ्रंट

    संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज  हीरामंडी में अदिति राव हैदरी का सफर खत्म हो चुका है। इस सीरीज का दूसरा पार्ट तो आएंगा, लेकिन उसमे ‘बिब्बोजान’ का किरदार नहीं होगा। ऐसे में अभिनेत्री अपने बाकी कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, ताहा शाह बदुशा, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी हैं।

    यह भी पढ़ें- जब 'गजगामिनी चाल' की शूटिंग के दौरान बढ़ा बिब्बोजान का वजन, 10 दिन का समय मांगने पर भंसाली ने कही थी ऐसी बात