Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heeramandi के इस सीन को फिल्माने के लिए पूरे दिन भूखी रही थीं Aditi Rao Hydari, भंसाली ने दिए थे ये निर्देश

    Updated: Wed, 01 May 2024 02:20 PM (IST)

    जिस पल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था वो फाइनली आ चुका है। संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज हीरामंडी आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज म ...और पढ़ें

    Heeramandi के इस सीन को फिल्माने के लिए पूरे दिन भूखी रही थीं Aditi Rao Hydari/ फोटो- Instagram
    Heeramandi के इस सीन को फिल्माने के लिए पूरे दिन भूखी रही थीं Aditi Rao Hydari/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. संजय लीला भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा था भूखा
    2. इस सीन के लिए अदिति को निर्देशक ने नहीं खाने दिया था खाना
    3. नेट फ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली फिल्मों में अपने क्राफ्ट के लिए काफी मशहूर हैं। उनके सेट हो या फिर कॉस्टयूम और एक्टर का अभिनय भंसाली अपनी फिल्मों में हर चीज छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखते हैं, फिर चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े। अपनी डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' के लिए भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

    नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज में 'बिब्बोजान' का किरदार निभाने वाली अदिति राव हैदरी ने बताया कि आखिर किस सीन के लिए संजय लीला भंसाली ने उन्हें एक दिन तक भूखे रहने के निर्देश दिए थे।

    संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए सरेंडर होना पड़ता है

    अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में अहम भूमिका निभाई थी, ऐसे में वो निर्देशक के क्राफ्ट से भली भाति वाकिफ हैं। हाल ही में रेडिट को दिए गए एक इंटरव्यू में उनसे ये पूछा गया कि संजय लीला भंसाली संग काम करने का अनुभव उनका कैसा रहा, तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, "वह जो भी करते हैं, उसके लिए उनके अंदर एक जुनून होता है।

    यह भी पढ़ें: आज रिलीज हो रही संजय लीला भंसाली की 'Heeramandi', नेटफ्लिक्स पर इतने बजे देख सकते हैं ये सीरीज

    उन्हें फिल्मों में इस्तेमाल होने वाली हर आर्ट फॉर्म से प्यार है और उसका सच्चा ज्ञान भी है। मैं यही कहूंगी कि आपको भले ही जो भी आता है, जब आप संजय लीला भंसाली के सेट पर जाते हैं, तो आपको खुद को सरेंडर करना पड़ता है। आपको स्पंज बनना पड़ता है"।

    खबरें और भी

    उन्होंने एक दिन मुझे भूखा रखा था- अदिति राव हैदरी

    अदिति राव हैदरी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,

    "कई लोग ऐसे होते हैं, जो एक्टर को सिर्फ एक ही तरह से देखते हैं। उनको ऐसा लगता है कि इसे एक फूंक मारो तो उड़ जाएगी, ये बहुत ही नाजुक है। हालांकि, संजय लीला भंसाली के साथ ऐसा नहीं है, वो ये समझते हैं कि बाहरी के अलावा उस इंसान में हिम्मत उससे अधिक है। एक बार उन्होंने मुझे पूरे दिन भूखा रखा था, क्योंकि मुझे ऐसा सीन शूट करना था जिसमें आग ही आग थी। उन्होंने मुझे कहा आज खाना मत खाना इससे मुझे अन्याय की भावना को तुम्हारे अंदर पैदा करने में मदद मिलेगी "।

    हीरामंडी में अदिति राव हैदरी के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख और शर्मिन सहगल ने मुख्य भूमिका निभाई है, तो वहीं फरदीन खान-अध्ययन सुमन और शेखर सुमन 'हीरामंडी' में अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मुझ पर दवाब था....', Heeramandi की इस एक्ट्रेस ने बताया संजय लीला भंसाली की रिश्तेदार होने का सबसे बड़ा नुकसान