विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditi Rao Hydari ने बताया कैसा होगा Heeramandi में उनका किरदार, एक्ट्रेस ने प्यार को लेकर कही ये बात

Published: Fri, 26 Apr 2024 10:38 PM (GMT+05:30)

Heeramandi वेब सीरीज इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह सीरीज कुछ ...और पढ़ें

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Photo Credit: Instagram)
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। इन दिनों इस सीरीज की जमकर चर्चा हो रही है। इसमें ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और अदिति राव हैदरी समेत कई एक्ट्रेस दिखाई देने वाली हैं। अब हाल ही में अदिति राव हैदरी ने एक इंटरव्यू में इस सीरीज में अपने किरदार को लेकर बात की है।

एक्ट्रेस ने बताया है कि इस सीरीज में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि हीरामंडी अंग्रेजों के जमाने के भारत के लाहौर में रहने वाली तवायफों की कहानी है। इस सीरीज के जरिए डायरेक्टर अपना ओटीटी डेब्यू भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Richa Chadha के लिए रेखा ने किया कुछ इतना स्पेशल, यूजर्स की भी भर आईं आंखें

कैसा होगा अदिति का किरदार

अदिति राव हैदरी ने अपने किरदार 'बिब्बोजान' के बारे में बात करते हुए न्यूज 18 शोशा को बताया कि बिब्बोजान नरम दिल की हैं। वह कहां पैदा हुई है और कौन बनना चाहती है, इस पर विवाद है। उसमें बहुत प्यार और दृढ़ता है, वह उनका इस्तेमाल एक बड़े उद्देश्य की पूर्ति के लिए करती है। उसका दिल क्या करना चाहता है और उससे क्या अपेक्षा की जाती है इसके बीच के संघर्ष को दिखाया गया है।

अदिति को है प्यार पर विश्वास

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि मैं इतनी कॉम्प्लिकेटेड नहीं हूं। मुझे प्यार पर विश्वास है। मुझे यूनिकॉर्न और इंद्रधनुष पसंद हैं। वहीं, बिब्बोजान के विपरीत उन्होंने अपनी रियल लाइफ के बारे में बताया कि उन्होंने कभी भी किसी चीज के लिए लड़ने नहीं पड़ा। इस बात का श्रेय वह अपनी परवरिश को देती है। एक्ट्रेस ने कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो मुझे हमेशा बहुत आजादी दी गई। इसलिए, मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मुझे इसके लिए लड़ने की जरूरत है।

कब रिलीज होगी हीरामंडी

वेब सीरीज हीरामंडी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। सीरीज में अदिति, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा के अलावा संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन समेत कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Heeramandi के सेट पर इस वजह से कांपने लगी थीं मनीषा कोइराला, संजय लीला भंसाली को शूटिंग से भेजना पड़ा था घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।